भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे इकलौते टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। पहले दिन मुरली विजय ने 108 और विराट कोहली ने 111 नाबाद रन बनाए और बांग्लादेशी गेंदबाज दबाव बनाने में पूरी तरह नाकाम रहे।
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
इस पिच पर गेंदबाजों के लिए कोई मदद नहीं है और बांग्लादेशी गेंदबाजों मिले मौकों को भी भुनाने में नाकाम रहे। पहले दिन भारतीय बल्लेबाज किसी के रोके नहीं रुके। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने मनचाहे ढंग से रन बनाए।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
पहले दिन बांग्लादेश ने भी कई हैरान करने वाले फैसले लिए। बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम की गेंद पर बांग्लादेश के कप्तान मुश्फिकर रहीम ने कोहली को आउट करने के लिए हास्यास्पद रिव्यू लिया। यहां तक की गेंदबाज ने भी पगबाधा आउट की अपील नहीं की।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
हालांकि अंपायरों ने अपील पहले ही खारिज कर दी थी, मगर रिव्यू में भी बांग्लादेश टीम को अपना एक रिव्यू गंवाना पड़ा। इस फैसले को सुनकर कोहली भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और हंसते रहे। इसके बाद कोहली अपने बल्ले को पैड पर रगड़ते हुए आगे बढ़ गए।