टीम इंडिया से बाहर चल रहे टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर के लिए एक और बुरी खबर आई है। बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारतीय टीम के लिए न चुना जाने के बाद गंभीर के हाथों से उनकी टीम की कप्तानी भी छिन गई है।
विज्ञापन
छिन गई गौतम गंभीर के हाथों से टीम की कप्तानी
2 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : ESPN
जल्द ही होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए गंभीर की जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली की टीम का कप्तान चुना गया है। दिल्ली के चयनकर्ता अतुल वासन, निखिल चोपड़ा और रॉबिन सिंह ने 19 वर्षीय इस युवा को कप्तान चुना।
विज्ञापन
छिन गई गौतम गंभीर के हाथों से टीम की कप्तानी
3 of 5
ऋषभ पन्त
निखिल चोपड़ा ने कहा कि यह इस सीजन का आखिरी टूर्नामेंट है और ऋषभ को कप्तानी देने के लिए सर्वश्रेष्ठ मौका है। इस टूर्नामेंट के बाद हम पंत की कप्तानी की परख कर सकते हैं और उन्हें गंभीर व अन्य सीनियर खिलाड़ियों से सीखने का मौका मिलेगा।
छिन गई गौतम गंभीर के हाथों से टीम की कप्तानी
4 of 5
Rishabh Pant
- फोटो : AmarUjala
गौरतलब है कि पंत ने बीते कुछ समय में प्रतिभा को साबित किया है। तेज रफ्तार से रन बनाने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस रणजी सत्र के 8 मैचों में 81 की औसत से 972 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 107.28 का रहा।
बता दें कि पंत की कप्तानी में विजय हजारे ट्रॉफी में गौतम गंभीर के अलावा शिखर धवन और आशीष नेहरा जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलेंगे। विजय हजारे ट्रॉफी 25 फरवरी से शुरु होने रही है। इस वनडे टूर्नामेंट में दिल्ली का पहला मैच तमिलनाडु के खिलाफ है।