टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ला चैंपियंस ट्रॉफी में खूब चल रहा है। शानदार फॉर्म में चल रहे कैप्टन कोहली बल्ले के साथ भी टीम इंडिया की कमान संभाले हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में विराट के नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
चैपियंस ट्रॉफी: बांग्लादेश के खिलाफ 'विराट' रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे कोहली
2 of 5
विराट कोहली
विराट सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। 182 वनडे की 174 पारियों में 53.82 की औसत से 7912 रन बना चुके हैं, जिसमें 27 शतक और 41 अर्धशतक शामिल हैं। वह इस बड़ी उपलब्धि से 88 रन दूर हैं।
विज्ञापन
चैपियंस ट्रॉफी: बांग्लादेश के खिलाफ 'विराट' रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे कोहली
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : icc
चैंपियंस ट्राफी तीन मैचों में विराट नाबाद 81 , 0 और नाबाद 76 रन बना चुके हैं। ऐसे में आशा की जा रही है कि वह सबसे तेज 8000 रन पूरे करने की उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ हासिल कर लेंगे।
चैपियंस ट्रॉफी: बांग्लादेश के खिलाफ 'विराट' रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे कोहली
4 of 5
एबी डीविलियर्स
इससे पहले वनडे में सबसे तेज 8000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है। जिन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 182 पारियां खेली थीं।
चैपियंस ट्रॉफी: बांग्लादेश के खिलाफ 'विराट' रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे कोहली
5 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
विराट वनडे में 8000 रन बनाने वाले 8वें भारतीय और दुनिया के 29वें क्रिकेटर होंगे। सबसे तेज 8 हजार रन का भारतीय रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम दर्ज है सौरव को 200वीं वनडे पारी में यह उपलब्धि हासिल हुई थी। जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को इसके लिए 210 पारियां खेलनी पड़ी थीं। विराट से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरूरद्दीन, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी और युवराज सिंह यह कारनामा कर चुके हैं।