फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने शतक जड़ते ही बराबर किया अपने खास दोस्त का यह बड़ा रिकॉर्ड, IPL में मिलकर मचाते हैं धमाल

Sun, 28 Oct 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन शतक जड़कर अब एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर बढ़ चुके हैं। हालांकि इस मामले में अभी भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एबी डीवियर्स उनसे आगे हैं और कोहली की नजर अब उन्हीं के रिकॉर्ड पर है।
विज्ञापन

2 of 6
virat kohli
पुणे में कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में लगातार तीसरा शतक जड़ा। घरेलू मैदान पर यह कोहली की लगातार चौथी वनडे सेंचुरी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में तीन सेंचुरी से पहले कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 106 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन

3 of 6
kohli and de villiers
अब अगर कोहली चौथे मैच में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरी जड़ देते हैं तो वह द. अफ्रीका के एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बता दें कि डीविलियर्स ने ही भारत में लगातार चार शतक जड़े हैं।

4 of 6
ab de villiers pink
डीविलियर्स ने यह करिश्मा 2010-2011 में किया था। उन्होंने 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में भारत के खिलाफ नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी। डीविलियर्स ने इस फॉर्म को जारी रखते हुए अहमदाबाद में 27 फरवरी को हुए अगले वनडे में फिर शतक (102 नाबाद) जड़ा था।
विज्ञापन

5 of 6
AB DE VILLIERS
उन्होंने भारतीय सरजमीं पर अपने अगले मैच में फिर शतकीय पारी खेली, इस बार विपक्षी टीम थी वेस्टइंडीज, डीविलियर्स ने 24 फरवरी 2011 को विश्व कप के इस मैच में दिल्ली में नाबाज 107 रन बनाए थे। उन्हें इतने पर ही संतोष नहीं हुआ और उन्होंने 3 मार्च 2011 को मोहाली में नीदरलैंड के खिलाफ शतकों का चौका पूरा किया। उन्होंने इस मैच में 134 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
virat kohli
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने पहले मैच में 140 जबकि दूसरे मैच में नाबाद 157 रन की पारी खेली थी। वहीं तीसरे मैच में कोहली 107 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली को 107 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर सैमुअल्स ने क्लीन बोल्ड कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें