फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने रचा इतिहास, लगातार तीन शतक ठोकने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान

Sun, 28 Oct 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इन दिनों विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं तो रिकॉर्ड्स बुक के हर पन्ने पर अपना नाम लिखवाने की हसरत से बल्ला चलाते हैं। शनिवार को इस भारतीय कप्तान ने वह कारनामा कर दिखाया जो आजतक दुनिया का कोई कप्तान न कर सका।
विज्ञापन

2 of 8
पुणे में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वन-डे में 110 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से अपने वनडे करियर का 38वां शतक पूरा किया। होल्डर की गेंद में सिंगल लेते ही वे एक वन-डे सीरीज में लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी और दुनिया के एकमात्र कप्तान बन गए।
विज्ञापन

3 of 8
वनडे मैचों में लगातार सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकार के नाम है जिन्होंने 26 फरवरी 2015 से लेकर 11 मार्च 2015 के बीच लगातार 4 सेंचुरी लगाई थीं। उन्होंने बांग्लादेश, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ ये शतक लगाए थे। 

4 of 8
लगातार तीन शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में पाकिस्तान के जहीर अब्बास, सईद अनवर, बाबर आजम, साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स, एबी डीविलियर्स, क्विंटन डी कॉक, न्यूजीलैंड के रॉस टेलर और इंग्लैंड के जेसन बेयरस्टो शामिल हैं। इस सूची में जगह बनाने वाले कोहली पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

5 of 8
घरेलू मैदान पर यह कोहली की लगातार चौथी वनडे सेंचुरी थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में तीन सेंचुरी से पहले कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 106 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन

6 of 8
इसके अलावा कोहली एक ही टीम के खिलाफ लगातार चार सेंचुरी लगाने वाले भी दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में लगातार तीन शतक लगाने से पहले 2017 में किंग्सटन में खेले गए वनडे में 111 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन

7 of 8
विराट का यह भारत में इंटरनेशनल वन-डे क्रिकेट में लगातार चौथा शतक है और उन्होंने इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। एक देश में वन-डे में लगातार सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अब उनसे आगे सिर्फ बाबर आजम है जिनके नाम यूएई में 2016-17 में लगातार 5 शतक दर्ज हैं।
विज्ञापन

8 of 8
विराट ने गुवाहाटी में पहले वन-डे में 140 रनों की आक्रामक पारी खेल भारत को 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इसके बाद विशाखापट्टनम में दूसरे वनडे में नाबाद 157 रन बनाए थे। यह भारत में इंटरनेशनल वनडे में विराट का लगातार तीसरा शतक था क्योंकि वो इससे पहले 29 अक्टूबर 2017 को कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक (113 रन) लगा चुके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें