फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: विराट बोले- राहुल ने दिखाया जबरदस्त खेल, टीम से बाहर करना मुश्किल

Sat, 18 Jan 2020 10:34 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में मिली जीत के बाद केएल राहुल के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। कोहली ने कहा कि हम सोशल मीडिया के दौर में रहते हैं और यहां पर ‘पैनिक बटन’ बहुत जल्द ही दबा दिया जाता है। आपके लिए यह पता करना बहुत जरूरी है कि आपके लिए मैदान पर सर्वश्रेष्ठ टीम कौन सी होगी। जब आप केएल राहुल को आज बल्लेबाजी करते देखते हो तो उन जैसे खिलाड़ी को बाहर करना मुश्किल है।
विज्ञापन

2 of 5
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ने राजकोट वन-डे में 52 गेंदों पर 80 रन की तेज पारी खेली। उनकी इस पारी ने भारत को 340 के मजबूत स्कोर तक पहुंचने में मदद की। भारत ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 304 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन वन-डे इंटरनेशनल मैच की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई में भारत को मात दी थी। सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को बंगलुरु में खेला जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
मैच के बाद विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
कोहली ने राहुल की तारीफ करते हुए कहा कि पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करना और टीम के लिए वैसी बल्लेबाजी करना, यह निश्चित रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इस पारी ने उसकी परिपक्वता और स्तर दिखा दिया। हम जानते हैं कि हम चेंज रूम में क्या कर रहे हैं। मैदान के बाहर काफी चर्चा होती है, लेकिन हम इस पर ध्यान नहीं लगाते।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना अच्छा था, मुझे खुशी है कि इससे टीम को मदद मिली। वन-डे प्रारूप में शिखर धवन हमारे लिए लगातार अच्छा काम करते रहे हैं। मैं खुश हूं कि उन्होंने रन बनाए। रोहित जब भी रन बनाते हैं हमेशा टीम के लिए अच्छा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
मैन ऑफ द मैच केएल राहुल ने कहा कि उन्हें अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने में आनंद आता है। बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरने के अलावा राहुल ने इस मैच में विकेटकीपर की भूमिका भी निभाई। उन्होंने कहा कि मैं इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कर सकता। प्रत्येक दिन मुझे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं या जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं और अब मैं इसका आनंद उठा रहा हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें