फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन टीम इंडिया का चमकीला प्रदर्शन, इस तरह धोनी को मात दे कोहली बने रिकॉर्ड किंग

Mon, 14 Aug 2017 05:59 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : The indian express
विराट कोहली ने ‌नियमित कप्तान के रूप में 2015 में श्रीलंका में ही अपना विजय सफर शुरू किया था और श्रीलंका में ही विराट सेना ने टेस्ट मैचों में भारत के लिए एक नया इतिहास रच दिया है। भारत ने अपने टेस्ट मैचों के 85 साल के ‌इतिहास में पहली बार विराट कोहली की कप्तानी में विदेशी धरती में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए श्रीलंका को हरा दिया है।

विराट कोहली ने अपने आक्रामक रूख से टीम में जो जोश भर दिया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। आज टीम इंडिया का हर खिलाड़ी विराट कोहली के समान ही विपक्षी टीम पर करारा हमला करता है। नतीजा यह है कि विपक्षी टीम बहुत जल्द ही टीम इंडिया के सामने समर्पण कर देती है। इस सीरीज में कोहली ने एमएस धोनी सहित ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को भी पीछे कर दिया है। जानिए टीम इंडिया ने इस सीरीज जीत के साथ कौन से 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और पाक को पीछे छोड़ा 

2 of 5
टीम इंडिया - फोटो : ndtvsports
टीम इंडिया ने श्रीलंका में लगातार पांचवां टेस्ट जीता है। ऐसा कर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका में लगातार 4 टेस्ट जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस जीत के साथ श्रीलंकाई धरती पर अब टीम इंडिया ने कुल 9 टेस्ट मैच जीत लिए हैं, टीम इंडिया ने ऐसा करते हुए पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। पाक ने श्रीलंका में 8 टेस्ट जीते हैं। 
विज्ञापन

विदेशी धरती में कोहली ने धोनी को पछाड़ा 

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : zee news
विदेशी धरती पर जीतने के मामले में विराट कोहली ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। इस जीत के साथ विदेशी सरजमीं पर विराट कोहली ने सातवीं टेस्ट जीत हासिल कर ली है। एमएस धोनी की कप्तानी में भी टीम इंडिया ने विदेश में 6 जीत हासिल की थी। विराट पहले ही इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ चुके हैं जिनकी कप्तानी में भारत विदेश में 5 टेस्ट जीता था। विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली (11) के नाम है।

कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 8 वीं टेस्ट सीरीज जीती

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : the indian express
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 8 वीं टेस्ट सीरीज जीती है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ही अब विराट कोहली से इस मामले में आगे हैं, जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 9 सीरीज जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने 50 साल बाद यह उपलब्धि दोहराई  

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times
अपने 85 साल के टेस्ट इतिहास में अब तक केवल एक बार विदेशी सरजमीं पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन टेस्ट मैच जीतने वाली भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका में तीन टेस्ट मैच जीतने के बाद विदेश में तीन टेस्ट मैच जीतने की उपलब्धि को 50 साल बाद एक बार फिर दोहराया है। भारत ने इससे पहले केवल एक बार विदेशी धरती पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन टेस्ट मैच जीते थे। मंसूर अली खां पटौदी की अगुवाई वाली टीम ने फरवरी-मार्च 1968 में न्यूजीलैंड को चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से हराया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें