फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2017: विराट कोहली चेतेश्वर पुजारा से इस मामले में रह गए पीछे 

Wed, 06 Dec 2017 12:02 PM IST
अमरउजाला डिजिटल, खेल डेस्क नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चेतेश्वर पुजारा
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस साल गजब की क्रिकेट खेली है। सभी फॉर्मेट में उन्होंने ढेरों रन बनाए हैं। लेकिन एक मामले में उनसे चेतेश्वर पुजारा आगे निकल गए हैं। इस स्लाइड में हम पुजारा के इसी कमाल पर विस्तार से बात करेंगे।


 
विज्ञापन

2 of 5
पुजारा और रहाणे - फोटो : डेक्कन क्रोनिकल
टेस्ट में इस साल टीम इंडिया की 'दीवार' चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। भारत और श्रीलंका के ‌खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में चेतेश्वर पुजार ने 49 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान पुजारा जब 7 रन पर थे तक उन्हें इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का गौरव हासिल हो गया। पुजारा से इस मामले में टीम इं‌डिया के कप्तान विराट कोहली भी पीछे हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 5
पुजारा और साहा - फोटो : ESPN
पुजारा ने 7 रन बनाते ही दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा रन बना दिए। एल्गर ने इस साल 1097 रन बनाए हैं। पुजारा के नाम इस साल 11 टेस्ट में 67.05 की औसत से 1140 रन दर्ज हो गए हैं। पुजारा इस साल 1000 रन पूरे करने वाले सिर्फ चार बल्लेबाजों में शामिल हैं। इस साल उनके और एल्गर के अलावा श्रीलंका के दिमुथ करूणारत्ने और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी टेस्ट मैचों में 1000 रन बनाए हैं। 

4 of 5
पुजारा और साहा - फोटो : ESPN
डीन एल्गर के पास हालांकि पुजारा को पीछे छोड़ने का मौका होगा। एल्गर को जिंबाब्वे के खिलाफ 26 से 29 दिसंबर तक होने वाले टेस्ट में यह मौका मिल सकता है। एल्गर अगर 44 रन बना लेंगे तो वह पुजारा को पीछे छोड़ देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : File
कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में 610 रन बनाए हैं। उनके नाम इस साल टेस्ट में 1081 रन हो गए हैं। श्रीलंका के दौरे से पहले टेस्ट में विराट कोहली के नाम 471 रन थे। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ शानदार बैटिंग कर कोहली ने यह आंकड़ा 1000 रनों के पार पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें