फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs RCB: सनराइजर्स के खिलाफ मैच में कोहली ने रचा इतिहास, IPL में 10 बार 400+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Fri, 26 Apr 2024 09:23 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

35 वर्षीय बल्लेबाज ने 43 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला। इसी के साथ उनके इस सीजन में 400 से ज्यादा रन हो गए। स्टार बल्लेबाज ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक नौ मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 145 के स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जोरदार अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ आईपीएल 2024 में उनके 400 रन पूरे हो गए। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में किंग कोहली अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हो गए। उन्हें जयदेव उनादकट ने अपना शिकार बनाया।

35 वर्षीय बल्लेबाज ने 43 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला। इसी के साथ उनके इस सीजन में 400 से ज्यादा रन हो गए। स्टार बल्लेबाज ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक नौ मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 145 के स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 40 चौके और 17 छक्के निकले हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI/ICC/PTI/CricketWorldCup
आईपीएल में 10वीं बार कोहली ने पूरे किए 400+ रन
दिलचस्प बात यह है कि 2011 से लगातार 10वीं बार विराट कोहली 400+ रन बनाने में कामयाब हुए हैं। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए। साल 2016 में उन्होंने सबसे ज्यादा 973 रन बनाए थे, यह आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : IPL
आईपीएल इतिहास में विराट कोहली ने 10वीं बार 400+ रन बनाए
2011 में 557 रन
2013 में 634 रन
2015 में 505 रन
2016 में 973 रन
2018 में 530 रन
2019 में 464 रन
2020 में 466 रन
2021 में 405 रन
2023 में 639 रन
2024 में 430  रन
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : IPL
हैदराबाद में कोहली का रिकॉर्ड
हैदराबाद में आरसीबी के पू्र्व कप्तान का बल्ला जमकर गरजता है। इस मैदान पर आखिरी चार टी20 पारियों में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज ने चार अर्धशतक लगाए। हैदराबाद के खिलाफ पिछले सीजन खेले गए मैच में विराट ने 63 गेंदों में 100 रन बनाए थे। 

हैदराबाद में कोहली की आखिरी चार टी20 पारियां
94*(50) बनाम वेस्टइंडीज 2019
63(48) बनाम ऑस्ट्रेलिया 2022
100(63) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 2023
51(43) बनाम सनराइजर्स  हैदराबाद 2024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें