फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों एक-दूसरे को 'बहन' बुलाते हैं विराट और युवराज सिंह

Wed, 29 Nov 2017 08:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह और विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक के बाद एक ताबड़तोड़ शतक ठोके और टीम को सीरीज में जीत भी दिलाई। विराट की रनों के प्रति भूख और मैच जीतने की ललक ने उन्हें विश्व का महान क्रिकेटर बना दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
युवराज सिंह और विराट कोहली
यही वजह है कि टीवी होस्ट और प्रेजेंटर गौरव कपूर ने हाल ही में 'ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस' शो में भारतीय कप्तान का इंटरव्यू किया। कपूर का मानना है कि कोहली की एनर्जी और वर्क एथिक्स बिलकुल अलग स्तर की है।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली डांस
गौरव कपूर ने इस दौरान एक मजेदार खुलासा करते हुए बताया कि विराट कोहली और टीम इंडिया के उनके साथी युवराज सिंह एक-दूसरे को बहन बुलाते हैं। कपूर ने कहा कि इसके पीछे कोई कहानी नहीं है बल्कि दोनों के बीच रिश्ता बहुत मजबूत है और इसी वजह से दोनों एक-दूसरे को बहन बुलाते हैं।

4 of 5
विराट कोहली डांस
रेडियो सिटी से बातचीत करते हुए गौरव ने पूरी कहानी सुनाई। मिड-डे गौरव के हवाले से कहानी सुनाते हुए कहा, 'इंटरव्यू से एक दिन पहले कोहली ने मुझे कॉल किया तो मैंने कहा क्या हुआ बहन? अब मैं, युवराज और विराट एक-दूसरे को बहन बुलाते हैं और यह पुराना किस्सा हो चूका है। इसके पीछे कोई कहानी नहीं है। हम लोग एक-दूसरे को बहन बुलाते हैं क्योंकि हमें लगता है कि उनका रिश्ता भाइयों से भी मजबूत होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : twitter
टीवी प्रेजेंटर ने साथ ही कहा कि टीम इंडिया की कप्तानी करना सबसे मुश्किल काम है क्योंकि लाखों लोगों की उम्मीदें आप पर टिकी होती हैं। उन्होंने कहा, 'विराट जिस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं, वो देश की सबसे मुश्किल जिम्मेदारी है। देश में हर कोई राजनीती भले ही न जानता हो, लेकिन क्रिकेट में सभी एक्सपर्ट हैं। कप्तान पर बहुत दबाव होता है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें