फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टेंशन में सफेद हुई कोहली की दाढ़ी, विजय शंकर की घबराहट पर चहल ने लिए मजे

Wed, 06 Mar 2019 01:15 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
ऑस्ट्रेलिया को दूसरे रोमांचक वन-डे में 8 रनों से धूल चटाने के बाद टीम इंडिया का जोश सातवें आसमान पर है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 2-0 बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 251 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा था, जिसके जवाब में मेहमान टीम 49.3 ओवर में 242 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
team india
मैच जीतने के बाद एक बार फिर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने फेमस 'चहल टीवी' पर खिलाड़ियों संग जमकर मजे लिए। इस बार उनके शो का हिस्सा बने विराट कोहली और विजय शंकर पहुंचे। चहल ने विराट और विजय से कई बातें की और मस्ती भी की।
विज्ञापन

3 of 6
yuzvendra and virat
शो के चहल ने बताया कि टेंशन की वजह से कप्तान कोहली के की दाढ़ी के बादल सफेद होते जा रहे हैं। शो की शुरुआत करते हुए युजवेंद्र चहल ने मजाकियां अंदाज में कोहली से पूछा, 'विराट भैया आज आपने 40वां शतक बनाया, जो मुझसे 40 ज्यादा हैं। उसके बारे में कुछ बताइए?

4 of 6
युजवेंद्र चहल
कोहली ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'दोपहर को गर्मी की वजहसे विकेट काफी सूख गया था। 25 ओवर के बाद काफी स्लो हो गया। ऐसे में जरूरी था कि में लंबी पारी खेलकर टीम के स्कोर को 250 तक लेकर जाऊं। विजय शंकर ने क्रीज पर मेरा बखूबी साथ दिया। हालांकि वो दुर्भाग्यवश आउट हो गए। इसके बाद उन्होंने आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाने का काम किया।'
विज्ञापन

5 of 6
vijay shankar
युजी ने अगला सवाल शंकर से किया, 'यह हिंदी शो है और आपको हिंदी बोलने में प्रॉब्लम है तो आखिरी ओवर में ज्यादा प्रेशर था या यहां हिंदी बोलने में ज्यादा प्रेशर है?'
विजय शंकर ने हंसकर कहा, 'हां, हिंदी बोलने में थोड़ा प्रेशर है। वैसे मैं आखिरी ओवर के लिए तैयार था। 43वां ओवर डालने के बाद मैं तैयार था। मुझे लग रहा था कि मुझे आखिरी ओवर डालना पड़ सकता है। हालांकि आखिरी ओवर डालने के लिए मैं पहले से ही तैयार था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजय शंकर
युजी के शो पर कोहली ने कहा, 'हमने पहले केदार जाधव से आखिरी ओवर करवाने के बारे में सोचा था, लेकिन स्पिनर की गेंद रडार में आने पर छक्का लगने का भी डर था। विकेट पर गेंद रिवर्स हो रहा था, इसलिए हमने आखिरी ओवर विजय शंकर से ही डलवाने का फैसला लिया, जो अंत में एकदम सही साबित हुआ।'

देखें वीडियो:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें