फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये दो स्टार खिलाड़ी

Sun, 23 Jun 2019 08:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह
भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीन अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ अमेरिका और कैरेबियाई सरजमीं पर होने वाली सीमित ओवर की सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा। कोहली और बुमराह हालांकि दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए वापसी करेंगे जो शुरुआती विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है।
विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया, विराट कोहली - फोटो : social media
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा कि विराट और जसप्रीत को निश्चित रूप से तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा। विराट ऑस्ट्रेलिया सीरीज के शुरू होने के बाद से ही खेल रहा हैं और बुमराह भी लगातार खेल रहे हैं। वे टेस्ट श्रृंखला से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
विश्व कप के मुश्किल अभियान के बाद कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी इस सीरीज के दौरान आराम दिया जा सकता है। भारत अगर वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचता है, तो मुख्य खिलाड़ी 14 जुलाई तक खेलेंगे जिससे मुख्य बल्लेबाजों और कुछ तेज गेंदबाजों को आराम देना जरूरी होगा। बल्कि बीसीसीआई ने क्रिकेट वेस्टइंडीज के साथ मिलकर ऐसा कार्यक्रम बनाया है कि टेस्ट मैच अब टी-20 और वन-डे के बाद ही खेले जाएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
virat kohli
उन्होंने कहा कि पहला टेस्ट 22 अगस्त से एंटिगुआ में शुरू होगा और विश्व कप टीम में मुख्य खिलाड़ियों के लिये आराम करने का काफी समय होगा। उम्मीद है कि कोहली और बुमराह 17 से 19 अगस्त तक एंटिगुआ में चलने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें