अब तक टेस्ट के करीब 145 साल के इतिहास में सात बल्लेबाज अपने 100वें टेस्ट में शून्य पर आउट हो चुके हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के कई दिग्गज शामिल हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच चार मार्च से मोहाली में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। यह विराट कोहली के टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट भी होगा। इस मैच को कोहली स्पेशल बनाना चाहेंगे और अपने शतकों के सूखे को भी खत्म करना चाहेंगे। अगर वह शतक लगाते हैं, तो अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के वह पहले बल्लेबाज होंगे।
हालांकि, पिछले कुछ समय से कोहली टेस्ट में कुछ खास फॉर्म में नहीं रहे हैं। नवंबर 2019 के बाद से कोहली 15 टेस्ट में 28.14 की औसत से सिर्फ 760 रन बना सके हैं। इसमें छह अर्धशतक शामिल है। कोहली ने इस दौरान एक भी शतक नहीं लगाया है। इस दौरान वह चार बार शून्य पर भी आउट हुए हैं। यह चार बार फरवरी 2021 से लेकर अब तक का है। यानि पिछले आठ महीने में कोहली चार बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।
ऐसे में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड भी है, जिससे वह बचना चाहेंगे। यह रिकॉर्ड है अपने 100वें टेस्ट में शून्य पर आउट होने का। अब तक टेस्ट के करीब 145 साल के इतिहास में सात बल्लेबाज अपने 100वें टेस्ट में शून्य पर आउट हो चुके हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के कई दिग्गज शामिल हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 9
100वें टेस्ट में शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज
- फोटो : अमर उजाला
दिलीप वेंगसरकर
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर 100वें टेस्ट में शून्य पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 1988 में अपना 100वां टेस्ट खेला था। तब न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेडे में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वेंगसरकर ने 25 रन और दूसरी पारी में शून्य पर आउट हुए थे। भारत यह मैच 136 रन से हार गया था।
विज्ञापन
3 of 9
एलेन बॉर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
एलेन बॉर्डर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के महान बल्लेबाजों में शामिल एलेन बॉर्डर को भी इस खराब रिकॉर्ड का सामना करना पड़ा था। उनका 100वां टेस्ट मैच भी कुछ खास नहीं रहा था। अप्रैल 1991 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट की दूसरी पारी में बॉर्डर शून्य पर आउट हुए थे। वेस्टइंडीज ने यह मैच 343 रन से जीता था। ऑस्ट्रेलियाई टीम यह सीरीज भी 3-1 से हार गई थी।
4 of 9
कर्टनी वॉल्श
- फोटो : सोशल मीडिया
कर्टनी वॉल्श
वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी कर्टनी वॉल्श ने अपना 100वां टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ गुयाना में खेला था। उन्होंने मैच में पांच विकेट जरूर लिए थे, लेकिन बल्ले से वॉल्श का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वॉल्श ने पहली पारी में तीन रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में वह शून्य पर आउट हुए थे। वेस्टइंडीज ने यह मैच शिवनारायण चंद्रपॉल के बेहतरीन शतक के दम पर जीता था।
विज्ञापन
5 of 9
मार्क टेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
मार्क टेलर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अपना 100वां टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। यह एक एशेज मैच था। टेलर ने पहली पारी में 46 रन बनाए। इसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बेहतरीन 485 रन बनाए थे। हालांकि, दूसरी पारी में डॉमिनिक कॉर्क ने टेलर को शून्य पर क्लीन बोल्ड किया था। यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
6 of 9
स्टीफन फ्लेमिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टीफन फ्लेमिंग
अपने शानदार क्रिकेटिंग करियर के बावजूद न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के नाम एक खराब रिकॉर्ड रह गया। वह अपने 100वें टेस्ट में शून्य पर आउट होकर पवेलियन वापस लौटे थे। फ्लेमिंग ने अपना 100वां टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में सेंचुरियन में खेला था। इस मैच का संयोग ऐसा था कि फ्लेमिंग के अलावा दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलक और जैक कैलिस का भी यह 100वां टेस्ट मैच था। इस मैच में फ्लेमिंग शून्य पर आउट हुए थे और दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 128 रन से जीता था।
विज्ञापन
7 of 9
एलिस्टेयर कुक
- फोटो : सोशल मीडिया
एलिस्टेयर कुक
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक का टेस्ट करियर शानदार रहा था। उन्होंने 161 टेस्ट में 12,472 रन बनाए थे। इस दौरान वह कुल नौ बार शून्य पर आउट हुए। इसमें एक शून्य उन्होंने अपने 100वें टेस्ट में भी बनाया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज मैच में कुक दूसरी पारी में शून्य पर आउट हुए थे। उन्हें रेयान हैरिस ने पवेलियन भेजा था। इंग्लैंड की टीम यह मैच हार गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने यह एशेज सीरीज 5-0 से जीता था।
8 of 9
ब्रैंडन मैकुलम
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रैंडन मैकुलम
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम इस लिस्ट में शामिल होने वाले आखिरी बल्लेबाज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में वेलिंग्टन में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और पीटर सिडल शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के बैटिंग लाइन अप की धज्जियां उड़ा दीं। पहली पारी में मैकुलम छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और हेजलवुड ने उन्हें शून्य पर वार्नर के हाथों कैच कराया। दूसरी पारी में भी मैकुलम 10 रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच पारी और 52 रन से जीता था।
इसमें एक बात और ध्यान देने वाली यह है कि सात में से सिर्फ कर्टनी वॉल्श ही इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे, जो अपने 100वें टेस्ट में शून्य बनाने के बाद जीत दर्ज कर पाए थे। बाकी खिलाड़ियों की टीम को या तो हार का सामना करना पड़ा या उनके मैच ड्रॉ रहे। विराट कोहली अपने 100वें टेस्ट को खास बनाना चाहेंगे और बड़ा स्कोर कर टीम इंडिया को जीत दिलाना चाहेंगे। यह विराट के लिए भी एक शानदार तोहफा होगा।