विराट कोहली हर रोज कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। एक ही मैच में विराट ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली के विश्व कीर्तिमान तोड़ दिए।
विज्ञापन
मोहाली की शतकीय पारी से विराट बने 'किंग ऑफ चेज' और 'सबसे तेज'...जानिए कैसे
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : PTI
मोहाली में खेली 154 रनों की पारी विराट के करियर का 26 वां शतक है। यह विराट के करियर का दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी है। विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ रनों का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक बनाने का सचिन का कीर्तिमान तोड़कर "किंग ऑफ चेज" बन गए हैं।
विज्ञापन
मोहाली की शतकीय पारी से विराट बने 'किंग ऑफ चेज' और 'सबसे तेज'...जानिए कैसे
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : PTI
विराट का रनों का पीछा करते हुए यह 17वां एकदिवसीय शतक है। इससे पहले रनों का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतकों का विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। सचिन ने रनों का पीछा करते हुए 17 शतक बनाए थे। तीसरे नंबर पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान का नंबर आता है। दिलशान ने रन चेज करते हुए 11 शतक लगाए हैं।
मोहाली की शतकीय पारी से विराट बने 'किंग ऑफ चेज' और 'सबसे तेज'...जानिए कैसे
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : PTI
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली वनडे में घरेलू सरजमीं पर सबसे तेज 3 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी स्थापित किया। इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए विराट कोहली ने केवल 63 पारियां खेलीं।
विज्ञापन
मोहाली की शतकीय पारी से विराट बने 'किंग ऑफ चेज' और 'सबसे तेज'...जानिए कैसे
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : getty
मोहाली से पहले कोहली ने 62 पारी में 2938 रन बनाए थे। विराट को यह रिकॉर्ड बनाने के लिए 62 रनों की आवश्यक्ता थी। विराट ने 63 पारी में यह मुकाम हासिल किया। विराट से पहले घरेलू धरती पर सबसे कम पारियों में 3 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम दर्ज था। सौरव ने इस रिकॉर्ड को कायम करने के लिए 70 पारियां खेली थीं।
मोहाली की शतकीय पारी से विराट बने 'किंग ऑफ चेज' और 'सबसे तेज'...जानिए कैसे
6 of 6
मोहाली में विराट ने खेली शानदार पारी
- फोटो : अमर उजाला
मौजूदा क्रिकेटरों में इस मुकाम तक सबसे तेज एबी डिविलियर्स पहुंचे थे। एबी ने घरेलू धरती पर 3 हजार रन पूरे करने के लिए 71 पारियां खेलीं थीं। विराट गांगुली और डिविलियर्स दोनों से कहीं आगे निकल गए हैं। विराट ने 7 पारियों के अंतर से विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। डिविलियर्स के बाद डीन जोंस(72), ग्रेम स्मिथ(75), एम एस धोनी (75), नेथन एस्टल (76) और सचिन तेंदुलकर(76) का नंबर आता है।