फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंगलोर की पहली जीत में पत्नियों ने निभाई अहम भूमिका, कोहली-डीविलियर्स का खुलासा

Sun, 14 Apr 2019 04:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विराट - फोटो : amar ujala
पंजाब के खिलाफ अपना पहला मैच जीतने के बाद विराट और डीविलियर्स ने आपसी बातचीत में कई खुलासे किए। दोनों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए हार और जीत दोनों पर अपनी बात रखी। 
विज्ञापन

2 of 7
AB DE VILLIERS virat kohli
डीविलियर्स  से बात करते हुए विराट ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में दबाव को संभाला है। विराट कहते हैं कि पिछले कुछ सालों में उनके लिए सबसे अच्छी बात उनकी शादी रही। इसने उनकी जिंदगी को बदलकर रख दिया। बतौर विराट उनके पास एक खूबसूरत पत्नी और एक सुंदर इंसान है। 
विज्ञापन

3 of 7
virat and anushka
वो मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ था जिसने मेरी जिंदगी को बदलकर रख दिया। उससे पहले मैं अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा परेशान रहता था। वो (अनुष्का शर्मा) मुझे हमेशा प्रेरित करती है और सकारात्मक रहने में मदद करती है। हम खेल से दूर एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताते हैं।

जब डीविलियर्स  ने कहा कि एक अच्छी जिंदगी के लिए स्थिरता, संतुलन और अच्छी पत्नी का होना जरुरी है तब विराट ने भी इसपर सहमती जताई।

4 of 7
अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने कहा कि हम हमेशा लोगों की नजर में रहते हैं, ऐसे में साधारण जिंदगी जीने से हमे काफी खुशी मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 7
एबी डीविलियर्स
कुछ दिन पहले ही विराट-अनुष्का को साथी खिलाड़ी डीविलियर्स और उनकी पत्नी-बच्चों के साथ समय बिताते देखा गया था।
विज्ञापन

6 of 7
विराट एबी - फोटो : social media
विराट और डीविलियर्स  ने कहा कि आज की रात खास है। उन्होंने इसके लिए काफी चर्चा की थी और फैसला किया था कि टीम को जीत दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली
इन सबसे अलग विराट सेना के लिए खुशी की बात यह है कि उनकी टीम ने लगातार 6 हार के बाद पंजाब के खिलाफ पहली जीत दर्ज कर ली।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें