फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारनामा: पृथ्वी और देवदत्त का कमाल, एक ही दिन में दो बार टूटा मयंक अग्रवाल का रिकॉर्ड

Thu, 11 Mar 2021 08:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
देवदत्त पडीक्कल और पृथ्वी शॉ - फोटो : Amar Ujala
विजय हजारे ट्रॉफी 2021 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने गुजरात और मुंबई की टीम ने कर्नाटक को हराया। दिल्ली में मुंबई और कर्नाटक के बीच खेले गए मुकाबले में दो बड़े रिकॉर्ड देखने को मिले। 
विज्ञापन

2 of 4
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter
मैच में सबसे पहले मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने 165 रनों की पारी खेली। इस सीजन का अपना चौथा शतक लगाने के साथ ही वह विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने मयंक अग्रवाल का दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पृथ्वी के नाम अब तक खेले गए सात मैचों में कुल 754 रन हो गए हैं जबकि उन्हें अभी फाइनल मुकाबला भी खेलना है। उनसे पहले मयंक अग्रवाल ने 2018 में 723 रन बनाए थे।
विज्ञापन

3 of 4
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : twitter
मयंक अग्रवाल का रिकॉर्ड जो दो साल तक टिका हुआ था, वो गुरुवार को कुछ ही घंटे के अंदर दो बार टूटा। पृथ्वी के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने भी मयंक को पीछे छोड़ दिया। देवदत्त ने 64 रनों की पारी खेली और इसी के साथ उनके विजय हजारे के इस सीजन में 737 रन हो गए। 
विज्ञापन

4 of 4
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : twitter
बाएं हाथ के 20 वर्षीय बल्लेबाज देवदत्त ने इसके अलावा लगातार सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह लगातार दो सीजन में 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने 2019 में 609 रन बनाये थे। बात करें पडीक्कल के इस सीजन के प्रदर्शन की तो उन्होंने लगातार चार शतक जड़े और तीन अर्धशतकीय पारियां खेली। इस सीजन में उनका स्कोर 52, 97, 152, 126*, 145*, 101, 64 रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें