फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे सस्ती एसयूवी का धमाल: डीलर ने एक दिन में 100 लोगों को दी Renault Kiger की डिलीवरी, देखें वीडियो

Thu, 11 Mar 2021 07:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Renault Kiger - फोटो : PPS Renault
Renault ने पिछले महीने भारत में Kiger कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च की थी, जिसे भारतीय कार बाजार में ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया। काइगर को उसी CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिसका इस्तेमाल निसान मैग्नाइट में किया गया है। यहां तक कि इन दोनों एसयूवी को एक ही प्लांट में बनाया जा रहा है। रेनो काइगर की डिलीवरी एक हफ्ते पहले शुरू हुई थी। फ्रांसीसी कार निर्माता ने पहले दिन देशभर में Renault Kiger एसयूवी की 1,100 से ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी कर सुर्खियां बटोरी थीं। 
विज्ञापन

2 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
धुआंधार डिलीवरी
हाल ही में हैदराबाद में रेनो की एक डीलरशिप PPS Renault ने एक ही दिन में अपने ग्राहकों को Kiger की 100 यूनिट्स की डिलीवरी कर दी। डीलरशिप ने इसका का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को ड्रोन कैमरे से शूट किया गया है जिसमें सभी 100 Kiger एसयूवी को एक डीलर स्टॉकयार्ड में प्रतीक्षा करते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद इन्हें डिलीवरी के लिए शोरूम तक ले जाया जाता है।

विज्ञापन

3 of 10
Renault Kiger - फोटो : For Refernce Only
सबसे हॉट सेगमेंट में मुकाबला
रेनो काइगर भारतीय बाजार में सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उतारी गई है। भारतीय बाजार में नई Kiger एसयूवी का मुकाबला Hyundai Venue, Nissan Magnite, Maruti Suzuki Vitara Brezza, Kia Sonet, Tata Nexon, Mahindra XUV300 और Ford Ecosport जैसी अन्य एसयूवी से होगा। Kiger इस समय भारत में बिक रही सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। खरीदारों को आकर्षित करने के लिए इसकी कीमत को सबसे कम रखा गया है।

4 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
कीमत
Renault Kiger इस समय भारतीय बाजार में बिकनेवाली सबसे सस्ती एसयूवी है। फ्रांस की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने दावा किया था उसकी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार भारत में सबसे सस्ती होगी। रेनो काइगर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपये है। जबकि टॉप एंड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 9.72 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

5 of 10
Renault Kiger 2021 - फोटो : Renault
इंजन
रेनो काइगर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है - एक 1.0-लीटर पेट्रोल और एक 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। इस कार में ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल, एटी और सीवीटी का ऑप्शन मिलता है। पहला ऑप्शन 1.0-लीटर पेट्रोल का है जो 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का है जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं सीवीटी ऑप्शन के साथ यह 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। 1.0-लीटर पेट्रोल के साथ 5 स्पीड EASY-R AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड X-TRONIC CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। रेनॉ काइगर में मल्टीसेंस ड्राइव मोड फीचर दिया गया है। इस कार को इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड में चलाया जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
प्लेटफॉर्म और डायमेंशन
Kiger एसयूवी Renault के मॉड्यूलर CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंपनी पहले Triber में कर चुकी है। एसयूवी के आकार की बात करें तो Kiger एसयूवी की साइज Magnite जितनी ही है। मैग्नाइट एसयूवी की लंबाई 3994 mm, चौड़ाई 1758 mm और ऊंचाई 1572 mm है। इस कार में अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इसका व्हीलबेस 2500 mm लंबा है। 
विज्ञापन

7 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
लुक और डिजाइन
रेनो काइगर एसयूवी के फ्रंट बंपर में हॉराइजंटल स्टैक्ड हेडलैंप्स और स्लीक एलईडी डीआरएल दिए गए हैं जो इसे काफी आकर्षक और हाई बोनट लुक देते हैं। सिग्नेचर फ्रंट मेन ग्रिल की स्टाइल को देखकर लगता है कि यह कंपनी की लोकप्रिय एंट्री-लेवल क्रॉसहैच कार Kwid से प्रभावित है। कार के साइड में खूबसूरत लुक वाले अलॉय दमदार आर्च के साथ पेश किए गए हैं जो इसकी बोल्ड अपील को और बढ़ाते हैं। 

8 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
रेनो ने दरवाजे और व्हील आर्च पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग का इस्तेमाल किया है जिससे कार का लुक आक्रामक लगता है। कार में डुअल-टोन इफेक्ट वाली रूफ दी गई है। जिसके सिर्फ हाई-स्पेक वेरिएंट्स तक सीमित होने की संभावना है। कार के रियर में उलटे सी-शेप के एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं जो काफी शार्प और मॉडर्न दिखते हैं। 

9 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
इंटीरियर और फीचर्स
Kiger के इंटीरियर की बात करें तो कार का केबिन काफी आकर्षक है। कार के अंदर वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पीएम 2.5 क्लीन एयर फिल्टर, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 20.32 सेमी फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लोटिंग रूफटॉप, ARKAMYS 3डी साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन यानी कीलेस एक्सेस, वॉइस रिकग्निशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई एसयूवी Kiger में डुअल फ्रंट एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सराउंड व्यू मिरर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें