टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आक्रामक बल्लेबाज के साथ-साथ आक्रामक मूड के बारे में भी जाना जाता है। वह बहुत जल्दी क्रोधित हो जाते हैं, यह बात किसी से छिपा नहीं है। इसका एक सबूत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट में भी देखने को मिला।
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली
बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच दूसरे टेस्ट में काफी जुबानी जंग देखने को मिली थी और हालात इतने खराब हो गए थे कि अंपायरों को भी बीच-बचाव करने आना पड़ा था।
विज्ञापन
3 of 5
virat-paine
वहीं, मैच के खत्म होने के बाद दोनों कप्तानों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। हालांकि, दोनों के बीच ऐसा करना महज एक औपचारिकता थी। दरअसल, विराट कोहली और टिम पेन के बीच हाथ मिलाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
4 of 5
virat kohli
इस वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, इस वीडियो में दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाते नजर आए। मगर इसमें एक और चीज देखने को मिली कि जैसे ही पेन ने कुछ बोलने की कोशिश की और उनके कंधे पर हाथ रखा वैसे ही कोहली ने अपना मुंह मोड़ लिया और आगे बढ़ने लगे। इस वीडियो में पेन खुशी नजर आ रहे थे, जबकि कप्तान कोहली मूड में दिख रहे थे।
बता दें कि दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को कंगारुओं के हाथों 146 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। बता दें कि टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में 31 रन से जीत हासिल की थी। दूसरे टेस्ट में हार के बाद दोनों टीमों के बीच चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई हैं। अब 26 दिसंबर से दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मेलबर्न में खेला जाएगा।