फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोहित-रोहित से गूंज रहा था स्टेडियम, फिर 'हिटमैन' के इस इशारे ने जीता फैंस का दिल

Wed, 31 Oct 2018 03:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुंबई वन-डे में रोहित शर्मा ने न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता बल्कि फिल्डिंग के दौरान भी वे कुछ ऐसा कर गए जिसके बाद पूरा देश उन्हें सलाम कर रहा है।

29 अक्टूबर को ब्रेब्रॉन स्टेडियम का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 162 रन की पारी के दौरान शॉट नहीं लगाए। परिणाम ये रहा कि पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंजने लगा। 

इसी दौरान रोहित ने बता दिया कि देश उनके नाम से कहीं ऊपर है। क्या है पूरा मामला और क्यों हो रही है रोहित की जय-जयकार देखिए अगली स्लाइड...
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल, चौथे वनडे में कैरेबियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने के बाद जब रोहित दूसरी पारी में बाउंड्री में फिल्डिंग कर रहे थे, तब कुछ फैंस 'रोहित-रोहित' का नारा लगाने लगे।

तभी टीम इंडिया के इस उपकप्तान ने पीछे मुड़कर अपनी जर्सी पर लिखे 'इंडिया' की ओर इशारा किया। इसे देखते ही उनके फैंस ने 'इंडिया-इंडिया' शोर मचाना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
पूरे वाकये को रोहित भी जमकर एन्जॉय कर रहे थे तभी तो इंडिया-इंडिया के जयघोष के साथ उनकी भी गर्दन हिलने लगी थी। 'हिटमैन' के इस वीडियो को वहां मौजूद क्रिकेट फैंस ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।






अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और रोहित के बारे में लोग सम्मान के तौर पर काफी बातें लिख रहे हैं। 

4 of 6
विराट के जल्दी आउट हो जाने के रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का जमकर मनोरंजन किया था।

वन-डे क्रिकेट में सर्वाधिक तीन बार दोहरा शतक बना चुके इस बल्लेबाज से उस मैच में भी फैंस को दोहरा शतक बनाने की उम्मीद थी। अफसोस की रोहित चौथी बार यह मुकाम हासिल न कर पाए।
विज्ञापन

5 of 6
इस मैच में 137 गेंदों की अपनी पारी में 20 चौके और 4 छक्के जड़े। रोहित ने इस दौरान वनडे करियर का 21वां शतक जड़ा।

उन्होंने सातवीं बार वनडे में 150 प्लस का स्कोर बनाया और अपने मौजूदा रिकॉर्ड को और मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा के अलावा अंबाती रायुडू (100) ने भी शतक जड़ा जिसकी बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 377 रन का विशाल स्कोर बनाया और मेहमान विंडीज टीम को 152 रन पर ऑलआउट कर 224 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 1 नवम्बर को तिरुवनंपुरम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें