टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट का पहला दिन पृथ्वी शॉ के नाम रहा तो दूसरा दिन रविंद्र जडेजा के नाम। जडेजा ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। वहीं, फील्डिंग में जडेजा ने इस तरह रनआउट किया, जिसे देखकर फैंस को तो हंसी आई, लेकिन कप्तान विराट कोहली गुस्सा गए।