फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी को याद आई गली क्रिकेट की ‘ट्रायल बॉल’, शेयर किया मजेदार VIDEO

Tue, 24 Sep 2019 08:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को पहली बार 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का जश्न मना रही है। इस मौके पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

 
विज्ञापन

2 of 6
गली क्रिकेट - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में कुछ लोग गली क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बल्लेबाज पहली ही गेंद पर बोल्ड हो जाते हैं, लेकिन वो खुद को आउट मानने से इनकार कर देते दूसरी गंद पर भी वह ऐसा ही करते हैं। इस वीडियो के जरिये माही ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
एम एस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'जब आपको पता होता है कि क्या होने वाला है और आप अपना कैमरा ऑन कर देते हैं और अगले एक मिनट में आपको वही मिल जाता है। खराब रोशनी के लिए माफी मांगता हूं लेकिन ये मजेदार था कि पहली गेंद ट्राई गेंद होती है, अंपायर का फैसला आखिरी फैसला। स्कूल के दिन याद आ गए। वो कभी इसको स्वीकार नहीं करते अगर इसका वीडियो नहीं होता। हमने क्रिकेट में कभी न कभी ये देखा होगा। आप भी इसका मजा लीजिए। 
 
 

4 of 6
एम एस धोनी - फोटो : social Media
बता दें कि टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार धोनी ने यह वीडियो बेहद खास मौके पर शेयर किया है। आज ही के दिन 12 साल पहले 24 सितंबर 2007 को टीम इंडिया ने एमएस धोनी की अगुआई में पाकिस्तान को हराकर पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।
 
विज्ञापन

5 of 6
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एमएस धोनी के नंबर तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। इसका मतलब ये हुआ कि वो बांग्लादेश के खिलाफ दस नवंबर से शुरू हो रही टी-20 सीरीज का हिस्सा भी नहीं होंगे। कयास लगाया  जा रहा है कि वह छह दिसंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एम एस धोनी - फोटो : social Media
इससे पहले उन्होंने कश्मीर में सेना की ट्रेनिंग के लिए क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया था, जिसकी वजह से वह वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं जा पाए थे। उसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भी अनुपलब्धता जता दी। अब इस तरह की खबरें भी हैं कि धोनी ने बीसीसीआई को सूचना दे दी है कि वे दिसंबर तक क्रिकेट से दूर ही रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें