आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
यह पहली बार नहीं है जब धोनी ने अपने जोड़ीदार को स्ट्राइक देने या सिंगल लेने से इनकार किया हो। हालांकि, इनमें से ज्यादातर मामलों में उनके साथी के रूप में कोई टेलेंडर शामिल था। साल 2014 में उन्होंने अंबाती रायुडू के साथ ऐसा किया था। धोनी का यह प्लान उलटा पड़ गया था और भारत इंग्लैंड से टी20 हार गया था। तब भारत को दो गेंदों पर पांच रन की जरूरत थी। धोनी ने रायुडू को रन नहीं दिया और वापस भेज दिया और फिर आखिरी गेंद पर भी बाउंड्री लगाने में विफल रहे। यह पहला मौका था जब धोनी मैच को अच्छे से फिनिश करने में नाकाम रहे थे। तब सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ी थी और अब भी जब मिचेल के साथ ऐसा हुआ तो फैंस ने उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा।
इरफान पठान ने भी इसकी आलोचना की है। उन्होंने कहा- धोनी को यह नहीं करना चाहिए था। यह एक टीम गेम है। टीम गेम में ऐसा नहीं करना चाहिए। डेरिल भी एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वह अगर गेंदबाज होते तो मैं इस मूव को समझता। आपने ऐसा रवींद्र जडेजा के साथ भी किया है। ऐसा नहीं करना चाहिए।