फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spcl: वरुण आरोन की गति से थर्राते थे बल्लेबाज, खास अंदाज में लिए थे पहले 6 विकेट

Mon, 29 Oct 2018 09:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वरुण ऐरॉन - फोटो : getty
टीम इंडिया के फर्राटा गेंदबाज वरुण आरोन आज अपना 29वां बर्थडे मना रहे हैं। 29 अक्टूबर 1989 को जमशेदपुर में जन्मा यह खिलाड़ी एक समय अपनी गेंदबाजी रफ्तार के लिए मशहूर था। लंबे समय से टीम में वापसी करने को जूझ रहे इस जबरदस्त खिलाड़ी से जुड़े कुछ अहम साक्ष्यों पर एक नजर डालते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वरुण ऐरॉन - फोटो : getty
वरुण आरोन अब तक के सबसे तेज भारतीय गेंदबाज हैं। साल 2011 में विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 153 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
विज्ञापन

3 of 6
वरुण ऐरॉन - फोटो : getty
क्रिकेट में आरोन के आदर्श वेस्टइंडीज के तूफानी गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स हैं। आरोन ने रॉबर्ट्स को देखकर ही गेंदबाजी करनी शुरू की थी।

4 of 6
वरुण आरोन - फोटो : getty
आरोन ऑस्ट्रेलिया सेंट्रल ऑफ एक्सलेंस स्क्वाड का हिस्सा भी रह चुके हैं। आरोन साल 2008 में इस टीम से जुड़े थे, जब उन्हें डेविड वॉर्नर, मैथ्यू वेड, उस्मान ख्वाजा और  मोइसिस हैनरिक्स जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला था।
विज्ञापन

5 of 6
वरुण ऐरॉन - फोटो : getty
साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे में डेब्यू करने वाले इस जांबाज खिलाड़ी के नाम एक और शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। आरोन ने अपने वन-डे करियर में पहले छह बल्लेबाजों को बोल्ड किया था। इसमें टिम ब्रेसनन समेत एलिस्टर कुक और मार्लोन सैमुअल्स भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वरुण ऐरॉन - फोटो : getty
वरुण आरोन काउंटी क्रिकेट में डरहम के लिए भी खेल चुके हैं। साल 2014 में आरोन इस टीम के कप्तान पॉल कॉलिंगवुड के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हुआ करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें