वाराणसी स्टेडियम की बनावट बेहद खास है। पीएम ने कहा कि यह स्वयं महादेव को समर्पित है। इस स्टेडियम की रचना डमरू, बेलपत्र, त्रिशूल और वाराणसी घाट से प्रेरित है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया है। यह स्टेडियम 450 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। 30 एकड़ की जमीन पर बन रहा क्रिकेट स्टेडियम बेहद खास है। पीएम मोदी ने बताया कि यह स्टेडियम स्वयं महादेव को समर्पित है। इसकी बनावट में छत से लेकर फ्लटलाइट्स और पवेलियन तक हर जगह काशी शहर और महादेव से जुड़ी चीजों की झलक दिखेगी।
विज्ञापन
2 of 6
वाराणसी स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस स्टेडियम का एक हिस्सा डमरू के आकार का होगा। प्रधानमंत्री ने शिलान्यास करने के बाद बताया कि यह स्टेडिमय पूरी तरह भगवान शिव को समर्पित होगा।
विज्ञापन
3 of 6
वाराणसी स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस स्टेडियम की फ्लडलाइट्स त्रिशूल के आकार की होंगी। स्टेडियम के शिलान्यास से पहले पीएम मोदी के अकाउंट से स्टेडियम की कई एनिमेटेड तस्वीरें शेयर की गई थीं, जिनमें दिखाया गया था कि यह स्टेडियम कैसा दिखेगा।
4 of 6
वाराणसी स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टेडियम में सजावट के लिए बेलपत्र के आकार की धातु की चादरों का उपयोग किया जाता है। भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
वाराणसी स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
एआई की मदद से बनाई गई तस्वीरों में यह भी दिखाया गया है कि मैच देखने आए दर्शक कहां अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे और बाहर से स्टेडियम दिखने में कैसा होगा।
इस स्टेडियम की छत चारो तरफ एक समान नहीं होगी। अर्धचंद के आकार की छत पर शाम के समय मैदान का नजारा बेहद खूबसूरत होगा। यह भी एआई की मदद से बनाई गई तस्वीरों में दिखाया गया है।