फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारुओं को सताने लगा हार का 'विराट' डर, तीसरे दिन के लिए बनाया बेहद खास प्लान

Sat, 15 Dec 2018 10:06 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शनिवार को उम्मीद जताई है कि रविवार को खेल के तीसरे दिन किस्मत उनकी टीम का साथ देगी और खेल के शुरुआती सत्र में वे विराट कोहली का विकेट चटकाकर भारतीय निचले क्रम को सस्ते में समेट देंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
virat kohli
कोहली जब क्रीज पर उतरे उस समय भारतीय टीम आठ रन पर दो विकेट गवां कर संघर्ष कर रही थी। उन्होंने 181 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को तीन विकेट पर 172 रन तक पहुंचाया। कोहली के साथ रहाणे नाबाद 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 326 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
usman khawaja
ख्वाजा ने कहा, 'विराट बहुत अच्छा बल्लेबाज है। वह अच्छे गेंदबाजों का सम्मान करता है। हमारे सभी गेंदबाजों ने आज बीच-बीच में अच्छी गेंदबाजी की। हमें सही समय पर गेंद को सही जगह टप्पा खिलाना होगा। हमें गेंद को बल्ले के किनारे से निकलने के लिए अनुशासित गेंदबाजी करनी होगी और थोड़ी किस्मत की जरूरत होगी।' 

4 of 6
उस्मान ख्वाजा
उन्होंने कहा, 'अगर आप उन्हें रन बनाने का मौका देंगे तो वह चूकेंगे नहीं। आज हमने उन्हें कुछ फुललेंथ गेंद डाली जिस पर उन्होंने रन बनाये। लेकिन हमें स्टंप की लाइन पर गेंदबाजी करनी होगी और देखना होगा की विकेट से कैसी मदद मिल रही है।' 
विज्ञापन

5 of 6
virat vs aus
ख्वाजा ने कहा, 'भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में हम से अब भी 154 रन पीछे है। मैच पर हमारी पकड़ अब भी कमजोर नहीं हुई है। रहाणे ने शार्ट गेंद पर हमलावर रूख अपनाया लेकिन फिर गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और हम उन्हें रोकने में सफल रहे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
virat kohli
उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि हम कल थोड़ी बेहतर गेंदबाजी करेंगे। वे अब भी 140 रन पीछे है। उन्हें लगभग 170 रन तक पहुंचने में 70 ओवर लगे। कल पहले सत्र में एक या दो विकेट झटकना हमारे लिए बड़ी सफलता होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें