फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvil Patel: आईपीएल नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा, अब टी20 में खेली रिकॉर्ड तोड़ पारी; जानें उर्विल का करियर

Wed, 27 Nov 2024 12:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्रिपुरा के खिलाफ 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उर्विल ने 35 गेंदों पर 12 छक्के और सात चौके की मदद से नाबाद 113 रन बनाए और टीम को आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
1 of 4
उर्विल पटेल - फोटो : X
गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल ने बुधवार को सुर्खियां बटोरी और वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। उर्विल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात के लिए खेलते हुए त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों पर शतक जड़ा। दिलचस्प बात यह है कि दो दिन पहले सऊदी अरब के शहर जेद्दा में आईपीएल 2025 के लिए हुई खिलाड़ियों की मेगा नीलामी में उर्विल को किसी टीम ने नहीं खरीदा था। हालांकि, अब उन्होंने रिकॉर्ड पारी खेली साबित किया है कि उनमें क्या करने की क्षमता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
उर्विल पटेल और धोनी - फोटो : Instagram
उर्विल ने पंत को पीछे छोड़ा
उर्विल टी20 प्रारूप में सबसे तेज सैकड़ा लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उर्विल से पहले यह रिकॉर्ड पंत के नाम था जिन्होंने 2018 में इसी टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर शतक लगाया था। त्रिपुरा के खिलाफ 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उर्विल ने 35 गेंदों पर 12 छक्के और सात चौके की मदद से नाबाद 113 रन बनाए और टीम को आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।  
विज्ञापन

3 of 4
उर्विल पटेल और कोहली - फोटो : X
आईपीएल 2023 में गुजरात का किया प्रतिनिधित्व
उर्विल आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उस वक्त गुजरात ने उर्विल को उनके आधार मूल्य 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। गुजराता ने बाद में उन्हें रिलीज कर दिया था और तब से उर्विल को किसी भी टीम ने अपने साथ नहीं जोड़ा। 26 वर्षीय उर्विल इस बार नीलामी में 30 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ आए थे, लेकिन किसी टीम ने उन्हें लेने में रुचि नहीं जताई थी। उर्विल ने अब तक अपने करियर में 44 टी20 मुकाबले खेले हैं और 23.52 के औसत तथा 164.11 के स्ट्राइक रेट से 988 रन बनाए हैं। टी20 में उर्विल के नाम एक शतक और चार अर्धशतक हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
उर्विल पटेल - फोटो : X
उर्विल पटेल का करियर
मेहसाणा से आने वाले उर्विल को 2018 में बड़ौदा टीम के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था। उन्होंने मुंबई के खिलाफ टी20 मैच से पदार्पण किया था। उसी साल उन्हें लिस्ट ए क्रिकेट के लिए भी टीम में जगह मिली, लेकिन उर्विल को लिस्ट में डेब्यू करने में छह साल लग गए। उर्विल ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें