फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश यादव ने रचा इतिहास, 19 साल बाद ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

Sat, 13 Oct 2018 02:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
umesh yadav
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने इतिहास रच दिया। दरअसल, वह 19 साल बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने।
विज्ञापन

2 of 5
उमेश यादव
शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट लिया। मुकाबले के पहले दिन उन्होंने 3 और दूसरे दिन के पहले सेशन में 3 और विकेट लेकर उमेश ने इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह होमग्राउंड पर किसी एक पारी में 6 विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
उमेश यादव
उमेश यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 88 रन देकर 6 विकेट झटके। पहले दिन उन्होंने शाई होप, शेन डॉरिच और जेसन होल्डर का विकेट चटकाया, जबकि दूसरे दिन उमेश ने देवेंद्र बिशु, रोस्टन चेस और शेनन गेब्रियल को अपना शिकार बनाया।  

 

4 of 5
उमेश यादव - फोटो : file photo
बता दें कि इससे पहले टेस्ट में वेंकटेस प्रसाद ने टीम इंडिया की तरफ से यह कारनामा 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। उन्होंने 33 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे। यह उनका करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा कुंबले में भी इसी मुकाबले में 70 रन देकर 6 विकेट झटके थे। प्रसाद व कुंबले के बाद उमेश यादव ने 19 साल बाद इस कारनामे को दोहराया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
team india
बता दें कि टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। दूसरा मुकाबला जारी है। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के 311 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने टीम इंडिया खबर लिखे जाने तक 47 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना चुकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें