गौतम गंभीर
इसी मामले पर गौतम गंभीर ने अपनी राय प्रकट करते हुए कहा कि विदेशी दौरों पर कुछ खिलाड़ियों के लिए परिवार की मौजूदगी अच्छी साबित होती है, लेकिन सभी के साथ ऐसा हो, यह जरूरी नहीं। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों के विचार अलग होंगे। एक व्यक्ति ही इस बारे में कुछ बोल सकता है क्योंकि व्यक्तिगत तौर पर उसे टेस्ट मैच खेलना है। कुछ लोग पूरे दौरे के लिए परिवार का साथ चाहते हैं जबकि कुछ को कुछ समय परिवार का चाहिए और बाकी का समय वह क्रिकेट पर लगाना चाहते हैं।'