फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के इस बल्लेबाज के नाम दर्ज हुआ टी-20 का शर्मनाक रिकॉर्ड

Mon, 13 Feb 2017 03:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : ESPN
पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल के नाम क्रिकेट का एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पाकिस्तान की टी-20 लीग पीएसएल में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हुए अकमल जल्मी हसन की गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। इसके साथ ही अकमल के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान के इस बल्लेबाज के नाम दर्ज हुआ टी-20 का शर्मनाक रिकॉर्ड

2 of 7
उमर अकमल - फोटो : ESPN
इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स के नाम था, जो टी-20 में 23 दफा शून्य पर आउट हुए हैं। अकमल 24वीं बार बगैर खाता खोले आउट हुए और उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मजेदार बात यह है कि अकमल पिछले 3 दिनों में 2 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। आइए देखिए कौनसा खिलाड़ी किनती पारियों में हुआ है शून्य पर आउट:
विज्ञापन

पाकिस्तान के इस बल्लेबाज के नाम दर्ज हुआ टी-20 का शर्मनाक रिकॉर्ड

3 of 7
लेंडल सिमंस - फोटो : ESPN
लेंडल सिमंस (वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए काफी ज्यादा रन बनाए हैं। हालांकि, यह खिलाड़ी शून्य पर भी काफी बार पवेलिन लौटा है। लेंडल सिमंस ने टी-20 क्रिकेट में 178 पारियां खेली हैं, जिसमें से 20 बार वो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।

पाकिस्तान के इस बल्लेबाज के नाम दर्ज हुआ टी-20 का शर्मनाक रिकॉर्ड

4 of 7
ड्वेन स्मिथ - फोटो : ESPN
ड्वेन स्मिथ (वेस्टइंडीज)
दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के रिश्तेदार ड्वेन स्मिथ ने टी-20 में अपनी प्रतिभा को कई बार साबित किया है। कलात्मक रुप से सक्षम यह बल्लेबाज मीडियम पेस गेंदबाजी भी कर सकता है। स्मिथ ने टी-20 की 270 पारियां खेलीं हैं, जिसमें वो 23 बार शून्य पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान के इस बल्लेबाज के नाम दर्ज हुआ टी-20 का शर्मनाक रिकॉर्ड

5 of 7
तिलकरत्ने दिलशान
तिलकरत्न दिलशान (श्रीलंका)
‘दिलस्कूप’ शॉट के खोजकर्ता और श्रीलंका के माहिर ऑलराउंडर तिलकरत्ने दिलाशान नें टी-20 में खूब रन भी बनाए हैं और कई विकेट भी चटकाए हैं। दिलशान टी-20 में 217 पारियां खेल चुके हैं जिसमे में 23 बार गेंदबाजों ने उन्हें खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

पाकिस्तान के इस बल्लेबाज के नाम दर्ज हुआ टी-20 का शर्मनाक रिकॉर्ड

6 of 7
हर्शल गिब्स - फोटो : ESPN
हर्शल गिब्स (साउथ अफ्रीका)
दुनिया से सबसे दिग्गज ओपनरों में शामिल गिब्स ने वनडे के एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की दुनिया कायल है। मगर वो टी-20 में 23 बार शून्य पर आउट हुए हैं। इसके लिए उन्होंने सबसे कम 167 पारियां खर्च की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के इस बल्लेबाज के नाम दर्ज हुआ टी-20 का शर्मनाक रिकॉर्ड

7 of 7
उमर अकमल
उमर अकमल (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल क्रिकेट से ज्यादा विवादों का हिस्सा रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया में कई दफा तौहीन झेल चुके इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को कई मैच भी जिताए हैं। अकमल टी-20 में 24 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं, जबकि वो 204 बल्ला थामकर बार क्रीज पर उतरे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें