फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट से जूझ रही बीसीसीआई कमा सकती है 30,000 करोड़ रुपए

Mon, 13 Feb 2017 03:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बीसीसीआई - फोटो : getty
कोर्ट-कचहरी के चक्करों में फंसी और आर्थिक बंदिशों से जूझ रही बीसीसीआई के लिए एक राहत भरी खबर आ रही है। खबरों की मानें तो बीसीसीआई आने वाले एक दशक में 18,000 करोड़ से 30,000 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है।
विज्ञापन

संकट से जूझ रही बीसीसीआई कमा सकती है 30,000 करोड़ रुपए

2 of 7
आईपीएल
आईपीएल के मीडिया राइट्स से बीसीसीआई कम से कम 1800 करोड़ रुपए सालाना कमा सकती है। 2018 के सीजन के लिए आईपीएल के ब्रॉडकास्ट राइट्स और डिजिटल राइट्स को मिलाकर बीसीसीआई के पास काफी पैसे आने वाले हैं।
विज्ञापन

संकट से जूझ रही बीसीसीआई कमा सकती है 30,000 करोड़ रुपए

3 of 7
आईपीएल - फोटो : BCCI
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई इससे 18,000-30,000 करोड़ की भारी-भरकम रकम कमा सकती है। हालांकि इसके लिए अभी कोई समय की बाध्यता नहीं है और बीसीसीआई के नए प्रशासनिक अधिकारी फाइनल डिसीजन के लिए थोड़ा समय ले सकते हैं।

संकट से जूझ रही बीसीसीआई कमा सकती है 30,000 करोड़ रुपए

4 of 7
आईपीएल - फोटो : ESPN
बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने अंग्रेजी अखबार को जानकारी दी कि बीसीसीआई के पुरान मालिकों ने काफी जल्दबाजी में आईपीएल की डील की। लोढ़ा कमेटी ने इस पर पूरी तरह रोक लगा दी है। बीसीसीआई के ऑफिस के किसी भी अधिकारी को ऐसी कोई डील करने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

संकट से जूझ रही बीसीसीआई कमा सकती है 30,000 करोड़ रुपए

5 of 7
आईपीएल
सोनी टीवी के साथ इस वक्त बीसीसीआई की जो डील है उसके मुताबिक बीसीसीआई को 10 सालों में लगभग 6,700 करोड़ रुपए मिलेंगे। हालांकि आईपीएल की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है, लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। इसलिए हो सकता है कि बीसीसीआई अपनी डील और महंगी कर दे।
विज्ञापन

संकट से जूझ रही बीसीसीआई कमा सकती है 30,000 करोड़ रुपए

6 of 7
आईपीएल
नई गाइडलाइन के मुताबिक 25 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। जिसके बाद 2027 तक टीसी राइट्स दे दिए जाएंगे। वहीं डिजिटल राइट्स 2022 तक के होंगे। अभी आईपीएल के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SPNI) के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकट से जूझ रही बीसीसीआई कमा सकती है 30,000 करोड़ रुपए

7 of 7
आईपीएल
सोनी का बीसीसीआई के साथ 10 साल का करार हुआ था, जो इस साल ये डील खत्म हो रहा है। वहीं इसके डिजिटल राइट्स स्टार इंडिया के पास हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मैचों का प्रसारण टीवी प्रसारण से 5 मिनट देर से होता है। इसके अलावा स्टार के पास विदेशी राइट्स अमेरिका और ब्रिटेन के लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें