फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच से पहले अबू धाबी से लापता हुआ यूएई का विकेटकीपर, दो दिन बाद पाकिस्तान में मिला

Thu, 24 Oct 2019 07:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
युएई क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अबू धाबी में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के एक मैच के दौरान यूएई का विकेटकीपर अचानक से लापता हो गया। यूएई क्रिकेट टीम के विकेटकीपर गुलाम शब्बीर ने बिना किसी को बताए ही टीम का साथ छोड़ दिया। हाल ही में टीम के तीन खिलाड़ियों के भ्रष्टाचार के मामले में बैन होने के बाद टीम के लिए ये दूसरा बड़ा झटका था।
विज्ञापन

2 of 4
युएई क्रिकेट - फोटो : twitter
सोमवार को हांगकांग के साथ मैच से पहले होने वाली टीम मीटिंग में भी शब्बीर नहीं पहुंचे, हालांकि उनकी गैरमौजूदगी में भी टीम ने 8 विकेट से मैच जीत लिया। उसके बाद अगले दिन टीम को जर्सी के साथ मैच खेलना था और शब्बीर उसमें भी शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

3 of 4
गुलाम शब्बीर - फोटो : social media
इसके बाद टीम उन्हें लेकर चिंतित हो गई और उनकी खोज शुरू हो गई। टीम के मैनेजर पीटर केली के मुताबिक उन्होंने उसके परिवार से भी बात करने की कोशिश की, उन्हें अस्पताल में भी ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन

4 of 4
युएई क्रिकेट - फोटो : twitter
बाद में शब्बीर के मामले में यह जानकारी मिली कि उसने देश छोड़ दिया है और ठीक है। हालांकि शब्बीर के देश छोड़ने के पीछे की वजह किसी को मालूम नहीं चली। बाद में अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि शब्बीर पाकिस्तान में है और सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें