फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 CWC: बांग्लादेशी खिलाड़ियों की बदसलूकी पर ICC सख्त, फुटेज देखने के बाद कर सकती है बड़ी कार्रवाई

Mon, 10 Feb 2020 07:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश ने रविवार को पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। अकबर अली की कप्तानी में बांग्लादेश ने चार बार की चैंपियन टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी। हालांकि इतिहास रचने और जीत का जश्न मनाने के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया और पूरे टूर्नामेंट के ऊपर एक दाग भी लगा गया।
विज्ञापन

2 of 6
फाइनल के बाद हाथापाई - फोटो : ट्विटर
अब भारतीय टीम के मैनेजर अनिल पटेल ने बताया है आईसीसी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और वो आखिरी वक्त के वीडियो फुटेज देखेगी। पटेल ने कहा कि हम सभी अचंभित थे लेकिन हम समझ नहीं पा रहे थे कि क्या हो रहा है। इस मामले में अब आईसीसी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
आपस में भिड़ते दोनों देश के खिलाड़ी - फोटो : ट्विटर
पटेल के मुताबिक इस पूरे विवाद के बाद मैच रेफरी ग्रीम लाब्रूय उनके पास आए और खेद व्यक्त किया। बतौर पटेल, 'मैच रेफरी ने पूरे मामले पर उनसे माफ़ी मांगी और आईसीसी द्वारा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है'। 

4 of 6
फाइनल के बाद विवाद - फोटो : ट्विटर
दरअसल, मैच में जीत का रन बनाने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी की। बांग्लादेश के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए मैदान में गए और उस दौरान उनमें से कुछ खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों के पास पहुंचकर अपशब्द कहना शुरू कर दिया और उकसाने लगे। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने भी उसपर प्रतिक्रिया दी जिसके बाद बीच मैदान ही दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई। इसके बाद वहां मौजूद अंपायर ने खिलाड़ियों को एक-दूसरे से अलग किया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय खिलाड़ियों को उकसाते बांग्लादेशी - फोटो : ट्विटर
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बांग्लादेशी कप्तान अकबर अली ने मैच के बाद खेद भी जताया। अली ने कहा कि, 'ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा हमें किसी भी स्थिति में विपक्ष और खेल का सम्मान करना चाहिए। अकबर ने कहा, ‘यह सपना पूरा होने जैसा है। हमने पिछले दो साल में बहुत मेहनत की है और यह उसी का नतीजा है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रॉफी के साथ बांग्लादेशी टीम - फोटो : ट्विटर
वहीं भारतीय टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने मैच के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों के व्यवहार को गंदा बताया था। बता दें कि मैच के दौरान भी बांग्लादेशी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की तरफ आपत्तिजनक इशारे किए थे और लगातार उकसा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें