फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट ने कहा, जैव-सुरक्षित माहौल में रहना किसी त्याग से कम नहीं

Tue, 24 Nov 2020 11:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
विज्ञापन
1 of 4
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कोरोना महामारी के बीच जैव-सुरक्षित माहौल में रहने को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि बायो बबल में रहना किसी त्याग से कम नहीं है। बोल्ट ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, 'मैं सभी के लिए नहीं बात कर सकता लेकिन यह निश्चित रूप से खेल में बड़ी भूमिका निभाएगा।' 
विज्ञापन

2 of 4
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड में वापसी के बाद आपको दो हफ्ते एक होटल में बिताने होंगे, जिसके बाद ही आपको बाहर जाने दिया जाएगा। इस समय दुनिया जिस चीज का सामना कर रही है, यह पागलपन ही है। यह काफी मुश्किल होने वाला है कि खिलाड़ी कैसा महसूस कर रहे हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 4
ट्रेंट बोल्ट
उन्होंने कहा, 'आईपीएल में खेलने के बारे में बात करते हुए कहूं तो मैदान पर वापसी करना शानदार था और प्रत्येक के लिए क्रिकेट देखने के लिए कुछ करना शानदार था और पूरी दुनिया में इसे देखा भी गया।' बोल्ट से पहले डेविड वार्नर, मिशेल स्टार्क और कागिसो रबाडा ने ‘बायो-बबल’ की तुलना लग्जरी युक्त जेल से की थी। बोल्ट इस समय संयुक्त अरब अमीरात से आईपीएल से लौटने के बाद क्राइस्टचर्च में 14 दिन के पृथकवास में हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : twitter@IPL
न्यूजीलैंड को 27 नवंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 घरेलू श्रृंखला खेलनी है जिसके लिए बोल्ट को आराम दिया गया है। बता दें कि न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने हाल में मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग में पांचवीं खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें