फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान की भविष्यवाणी, कहा- टीम इंडिया 0-4 से हारेगी टेस्ट सीरीज

Tue, 24 Nov 2020 10:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का कहना है कि अगर टीम इंडिया वन-डे और टी-20 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई तो टेस्ट सीरीज में उसे 0-4 से हार झेलनी पड़ेगी। क्लार्क ने मंगलवार को 'स्काई स्पोर्ट्स रेडियो' से बातचीत में यह बात कही।  
विज्ञापन

2 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि अगर कप्तान विराट कोहली स्वदेश लौटने से पहले लिमिटेड ओवर की सीरीज में टीम इंडिया को लय नहीं देंगे तो टीम को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है और टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 4-0 से हार झेलनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को पैटरनिटी लीव प्रदान की है। वह तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज और फिर एडिलेड में पहले टेस्ट में भारत की अगुआई करने के बाद स्वदेश वापस लौट जाएंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
माइकल क्लार्क - फोटो : getty
पूर्व कंगारू कप्तान क्लार्क ने कहा, 'मुझे लगता है कि विराट इस टीम को जो लय देंगे वह पहले टेस्ट के बाद उसके जाने पर बड़ी भूमिका निभाएगी।' बता दें कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीन वन-डे, टीन टी-20 और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें