साल 2016 में पूरी दुनिया में बल्लेबाजी में यूथ बिग्रेड का बोलबाला रहा। भारत के लिए यह साल अच्छा रहा लेकिन भारत का केवल एक बल्लेबाट इस साल के टॉप टेन बैट्समैन की सूची में जगह बना पाने में सफल रहा। हालांकि टीम इंडिया ने इस साल पिछले कई सालों के मुकाबले कम मैच भी खेले जिसका प्रभाव इस सूची में दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
अलविदा 2016: ये रहे वनडे क्रिकेट के टॉप टेन बल्लेबाज
2 of 12
dinesh chandimal
10 दिनेश चांदीमल
साल 2016 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के मामले में श्रीलंका के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल दसवें स्थान पर रहे। चांदीमल ने इस साल श्रीलंका के लिए 14मैच की 13 पारियों में 59.63 की औसत से 656 रन बनाए। जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 102 रहा।
विज्ञापन
अलविदा 2016: ये रहे वनडे क्रिकेट के टॉप टेन बल्लेबाज
3 of 12
बाबर आजम
- फोटो : getty
10. बाबर आजम
पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर रहे। बाबर आजम ने इस साल खेले 11 मैचों की 11 पारियों में 656 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 59.63 का रहा। बाबर ने इस लाल 3 शतकीय 2 अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
अलविदा 2016: ये रहे वनडे क्रिकेट के टॉप टेन बल्लेबाज
4 of 12
केन विलियमसन
- फोटो : twitter
9. केन विलियमसन
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भले ही बतौर कप्तान इस साल ज्यादा सफल न रहे हों लेकिन बतौर बल्लेबाज वह काफी सफल रहे हैं। 18 मैच की 18 पारियों में विलियमसन ने 41.41 की औसत से 699 रन बनाए और साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में 9वें स्थान पर रहे। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक भी बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 118 रन रहा जो उन्होंने भारत के खिलाफ दिल्ली में बनाए थे।
विज्ञापन
अलविदा 2016: ये रहे वनडे क्रिकेट के टॉप टेन बल्लेबाज
5 of 12
मार्टिन गप्टिल
- फोटो : getty
8 मार्टीन गप्टिल
एक अन्य कीवी बल्लेबाज मार्टीन गप्टिल का बल्ला पूरे साल चला। गप्टिल ने 18 मैचों की 18 पारियों में 42.76 की औसत से शानदार 727 रन बनाए। इस साल उनका उच्चतम स्कोर 114 रन रहा। उन्होंने इस साल 2 शतक और 4 अर्धशतक जड़े। उनका स्ट्राइक रेट सौ के करीब यानी 99.86 रहा।
विज्ञापन
अलविदा 2016: ये रहे वनडे क्रिकेट के टॉप टेन बल्लेबाज
6 of 12
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
7 विराट कोहली:
विश्व क्रिकेट में कुल मिलाकर इस साल टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली धूम रही। विराट कोहली ने इस साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाए। लेकिन वनडे क्रिकेट में वह इस मामले में सातवें नंबर पर रह गए। इस साल विराट ने 10 वनडे खेले जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 92.37 की औसत से 739 रन बनाए। रन औसत के मामले में विराट इस साल पहले पायदान पर रहे। उनका स्ट्राइक रेट भी 100 का रहा। इस साल विराट का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 154 रन रहा। विराट ने साल 2016 में 3 शतकीय और 4 अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
विज्ञापन
अलविदा 2016: ये रहे वनडे क्रिकेट के टॉप टेन बल्लेबाज
7 of 12
एलेक्स हेल्स
- फोटो : Reuters
6. एलेक्स हेल्स:
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के बल्ले से रनों की बरसात हुई। इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में हेल्स छठे स्थान पर रहे। हेल्स ने 14 मैचों की 13 पारियों में 61.91 की औसत से 743 रन बनाए। 13 पारियों में हेल्स 3 बार शतक और 4 बार अर्धशतक बनाने में सफल रहे। उनका सर्वाधिक स्कोर 171 रन स्ट्राइक रेट 101.36 रहा।
अलविदा 2016: ये रहे वनडे क्रिकेट के टॉप टेन बल्लेबाज
8 of 12
जो रूट
- फोटो : Mirror
5. जो रूट:
इंग्लैंड की बल्लेबाजी के मध्यमक्रम की रीढ़ बन चुके जो रूट ने अपने रुतबे के अनुरूप इस साल बेहतरीन बल्लेबाजी की। रूट सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर रहे। इस साल खेले 15 मैचों की 14पारियों में रूट ने 61.23 की औसत से 796 रन बना सके। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक और 6 अर्धशतक निकले। उनका स्ट्राइक रेट 91.81 का रहा।
अलविदा 2016: ये रहे वनडे क्रिकेट के टॉप टेन बल्लेबाज
9 of 12
जॉर्ज बेली
- फोटो : ESPN
4. जॉर्ज बेली
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली अपने शांत अंदाज में इतने रन बनाते जा रहे हैं कि किसी को कानो कान उनके कारनामों की भनक नहीं लग पा रही है। इस साल खेले 27 मैचों की 25 पारियों में बेली ने 36.72 की औसत से 808 रन बनाए। इस साल वह एक शतक और पांच अर्धशतक लगा सके।
अलविदा 2016: ये रहे वनडे क्रिकेट के टॉप टेन बल्लेबाज
10 of 12
क्विंटन डी कॉक
- फोटो : getty
3. क्विंटन डि कॉक
दक्षिण अफ्रीका के विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने इस साल बेहद आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। कॉक ने 17 मैचों की 17 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक की बदौलत 857 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे रहने वाले कॉक ने साल 2016 में सबसे बड़ी वनडे पारी खेली। उन्होंने एक पारी में 178 रन बनाए थे। स्ट्राइक रेट के मामले में भी वह टॉप टेन बल्लेबाजों में पहले स्थान पर रहे। उनका स्ट्राइक रेट 108.61 का रहा।
अलविदा 2016: ये रहे वनडे क्रिकेट के टॉप टेन बल्लेबाज
11 of 12
स्टीव स्मिथ
- फोटो : उ
2 स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्ला इस साल चला। हालांकि बल्ले से कमाल दिखाने वाले स्मिथ अपनी टीम को दक्षिण अफ्रीका के सामने घरेलू सीरीज में 5-0 से हार से नहीं बचा सके। स्मिथ 26 मैचों की 25 पारियों में 50.17 की औसत से 1154 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 64 रन रहा। इस साल स्मिथ ने 3 शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारियां खेलीं। उनका स्ट्राइक रेट 89.19 का रहा।
अलविदा 2016: ये रहे वनडे क्रिकेट के टॉप टेन बल्लेबाज
12 of 12
डेविड वार्नर
1 डेविड वार्नरः
इस साल वनडे क्रिकेट के सिकंदर डेविड वार्नर साबित हुए। ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 23 मैचों की 23 पारियों में 63.09 की औसत से 1388 रन बनाए। इस साल उन्होंने सबसे ज्यादा 7 शतक और 3 अर्धशतक बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 105.47 का रहा। उनकी सबसे बड़ी पारी 173 रनों की रही।