फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की 5 सबसे बड़ी पारियां, द्रविड़ से लेकर सचिन के झंडे आज तक हैं बुलंद

Tue, 04 Dec 2018 03:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sachin-dravid
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज छह दिसंबर से शुरू होने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैर मौजूदगी में कमजोर नजर आ रही ऑस्ट्रेलिया की भारत से अपने ही मैदान पर जंग देखने लायक होगी। आइए जानते हैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेली गई अब तक की पांच सबसे बड़ी और यादगार पारियां....
Trending Videos
विज्ञापन

माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)

2 of 6
michael clarke
सिडनी में भारत के खिलाफ माइकल क्लार्क की 329 रन की वो यादगार पारी फैंस भला कैसे भूल सकते हैं जब 2012 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एक पारी और 68 रन के अंतर से मात दी थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली माही ब्रिगेड पहली पारी में 191 रन पर सिमट गई थी। क्लार्क ने 39 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 329 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ी जीत दिलाई।
विज्ञापन

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

3 of 6
रिकी पॉन्टिंग
ऐसी ही एक अद्भुत पारी ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने साल 2003 में एडिलेड के ग्राउंड पर खेली थी। हालांकि पोंटिंग की 242 रन की तूफानी पारी के बावजूद भारत ने यह मैच 4 विकेट से अपने नाम किया था।

राहुल द्रविड़ (भारत)

4 of 6
राहुल द्रविड़ - फोटो : getty
इस मैच में रिकी पोंटिंग के दोहरे शतक पर राहुल द्रविड़ की 233 रन की इनिंग भारी नजर आती है। राहुल द्रविड़ के 23 चौकों और एक छक्के मदद से बनाए 233 रन की बदौलत टीम इंडिया ने 523 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 196 रन पर ऑलआउट कर यह मैच 4 विकेट से जीता था।
विज्ञापन

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

5 of 6
rocky ponting
इस टेस्ट सीरीज के अगले ही मुकाबले में रिकी पोंटिंग ने मेलबर्न के ग्राउंड में 257 रन की पारी खेलते हुए भारत से हार का बदला लिया। पोंटिंग के 25 चौकों की मदद से बनाए दोहरे शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 9 विकेट से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर (ऑस्ट्रेलिया)

6 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : getty
साल 2004 में सिडनी के ग्राउंड पर सचिन तेंदुलकर ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। तेंदुलकर ने पहली पारी में 33 चौकों की मदद से 241 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। मैच की दोनों पारियों में 12 विकेट लेकर कुंबले ने यह मैच ड्रॉ करवाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें