गाड़ी खरीदने से पहले कई तरह के सवाल हमारे मन में घर कर लेते हैं जिनमें कार के वर्जन से लेकर उसकी कीमत और माइलेज तक के कई सवाल जुड़े होते हैं। आपको बता दें, आजकल लोग डीजल की कारों के स्थान पर पेट्रोल कार खरीदना ज्यादा पसन्द करते हैं इसके पीछे सबसे बड़ी वजह कीमत है क्योंकि पेट्रोल कार डीजल से सस्ती तो मिलती है।
इसके साथ ही डीजल की कारों में पेट्रोल कार के मुकाबले प्रदूषण ज्यादा होता है। हालांकि अभी भी, देश में कार खरीदते समय सबसे पहले माइलेज को आंका जाता है। इसलिए आज आपको बताते हैं ऐसी कुछ कारें जो माइलेज में नंबर वन हैं।