फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैपियंस ट्रॉफी: ये 6 ऑलराउडंर अपने दम पर ही बदल सकते हैं मैच का रुख

Mon, 05 Jun 2017 09:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 7
युवराज सिंह
1 जून से शुरू हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हर टीम ने कमर कस ली है। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के अलावा इस टूर्नामेंट में कई ऑलराउंडर भी अपनी टीम के लिए जीत की पटकथा लिख सकते हैं। गेंद और बल्ले से हरफनमौला खेल दिखाने में सक्षम यह खिलाड़ी मौका आने पर अपने दम पर मैच का रुख बदलने की कूवत रखते हैं। जानिए इस चैंपियंस ट्रॉफी में किन ऑलराउंडर्स पर होगी सबकी नजरें:
विज्ञापन

चैपियंस ट्रॉफी: ये 6 ऑलराउडंर अपने दम पर ही बदल सकते हैं मैच का रुख

2 of 7
बेन स्टोक्स - फोटो : ESPN
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
आईपीएल-10 में 14.5 करोड़ रुपये की कीमत पाने वाले इस खिलाड़ी ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी खास जगह बना ली है। 25 वर्षीय स्टोक्स ने इस टूर्नामेंट में अपनी काबिलियत साबित भी की। स्टोक्स ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ शतक जड़कर अपनी टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। अगर इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी जीतनी है, तो स्टोक्स का प्रदर्शन काफी अहम हो जाता है।
विज्ञापन

चैपियंस ट्रॉफी: ये 6 ऑलराउडंर अपने दम पर ही बदल सकते हैं मैच का रुख

3 of 7
क्रिस मॉरिस - फोटो : ESPN
क्रिस मॉरिस (दक्षिण अफ्रीका)
दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए गेंद और बल्ले कमाल करने वाले क्रिस मॉरिस विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा अंडररेट किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। मॉरिस लंब शॉट्स खेल सकते हैं। गेंद हाथ में हो तो मॉरिस 140 से ज्यादा की रफ्तार से फेंक सकते हैं। मॉरिस डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज हैं। ऐसे में इंग्लैंड की पिचें और परिस्थितियां इस पावरहाउस को खासी रास आएंगी।

चैपियंस ट्रॉफी: ये 6 ऑलराउडंर अपने दम पर ही बदल सकते हैं मैच का रुख

4 of 7
क्रिस वोक्स - फोटो : The Guardian
क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)
बेन स्टोक्स की चमक के आगे पीछे रह जाने वाले क्रिस वोक्स का हल्के में लेना कई टीमों को महंगा पड़ सकता है। वोक्स प्रमुख रूप से गेंदबाज हैं, जो बल्ले लंबे शॉट खेल सकते हैं। इस बात का सबूत उन्होंने इस साल आईपीएल में भी दिया था। नंबर 8 पर आकर ताबड़तोड़ चौके-छक्के जड़ने वाला खिलाड़ी टीम के इकाई का प्रमुख नाम साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

चैपियंस ट्रॉफी: ये 6 ऑलराउडंर अपने दम पर ही बदल सकते हैं मैच का रुख

5 of 7
शाकिब अल हसन - फोटो : Cricket Country
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
विश्व नंबर वन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने गेम चेंजर बांग्लादेश की टीम की रीढ़ हैं। 172 मैचों में शाकिब ने 222 विकेट लिए हैं और साथ ही 4796 रन भी बनाए हैं। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन इंग्लैंड की पिचों पर कुछ खास नहीं है, मगर फिर भी शाकिब से सभी को खासी उम्मीदें होंगी। शाकिब भले बड़ी कद काठी वाले खिलाड़ी न हों, मगर वे बेहद स्मार्ट क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन

चैपियंस ट्रॉफी: ये 6 ऑलराउडंर अपने दम पर ही बदल सकते हैं मैच का रुख

6 of 7
कोरी एंडरसन - फोटो : getty
कोरी एंडरसन (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने 36 गेदों में शतक ठोक कर बता दिया कि वो किस दर्ज के खिलाड़ी हैं। इसके बाद उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव आए, मगर वो एक ऑलराउंडर के रूप में निखर कर आए। 17 साल से आईपीएल चैंपियंस ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने की जुगत में लगी कीवी टीम के लिए कोरी एंडरसन तुरुप्प का इक्का साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैपियंस ट्रॉफी: ये 6 ऑलराउडंर अपने दम पर ही बदल सकते हैं मैच का रुख

7 of 7
कॉलिन डि ग्रैंडहोम - फोटो : Getty Images
कॉलिन डि ग्रैंडहोम (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के एक और ऑलरांउडर कॉलिन डि ग्रैंडहोम को इस बार आईपीएल में किसी ने नहीं खरीदा। फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें मौका दिया। इस मौके को खुलकर भुनाते हुए बेहतरीन खेल दिखाया। ग्रैंडहोम के पास भले ही ज्यादा अनुभव न हो, मगर लंबे शॉट्स खेलने के लिए वो विख्यात हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें