क्रिकेट के मैदान पर रन आउट कई बार मैच का रूख बदल देता है। जीती हुई बाजी हार में बदल जाती है। आईपीएल का 12 सीजन अब तक खेला गया है। कई मैच ऐसे हुए हैं, जिसके रोमांच ने सारी हदें पार कर दी हैं। कई बार ऐसा मौका भी आया है, जब एक रन आउट की वजह से टीम को अपना खिताब तक गंवाना पड़ा है। आइए हम आपको बताते हैं आईपीएल के तीन खिताबी मुकाबले के बारे में जिनमें एक रन आउट ने मैच का पूरा खेल ही बदल दिया था।