IPL 2020 को भले ही कोरोना वायरस की वजह से अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया हो, लेकिन क्रिकेटप्रेमी अभी भी अपने टेलिविजन सेट पर इंडियन प्रीमियर लीग के पुराने मैच देख रहे हैं, उन्हें बखूबी पता है कि मैदान पर रन आउट कई बार मैच का रूख बदल देता है। जीती हुई बाजी हार में बदल जाती है।
आईपीएल के 12 सीजन अब तक खेले गए हैं। कई मैच ऐसे हुए हैं, जिसके रोमांच ने सारी हदें पार कर दी हैं। कई बार ऐसा मौका भी आया है, जब एक रन आउट की वजह से टीम को अपना खिताब तक गंवाना पड़ा है। आइए हम आपको बताते हैं आईपीएल के तीन खिताबी मुकाबले के बारे में जिनमें एक रन आउट ने मैच का पूरा खेल ही बदल दिया था।