फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में 28 सितंबर को जो हुआ वह शायद अब न हो 

Fri, 29 Sep 2017 06:12 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
28 सितंबर को क्रिकेट के तीन अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए। इन तीनों मैच में एक समानता रही। तीनों मैच में एक जैसी घटना घटी, जो शायद आगे क्रिकेट प्रेमियों को देखने को न मिले। इस स्लाइड में हम आपको क्रिकेट के इसी संयोग के बारे में विस्तार से बताएंगे।  
विज्ञापन

28 सितंबर को छह देशों ने मैच खेला

2 of 5
पाकिस्तानी टीम
28 सितंबर को बेंगलुरु में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वन डे मैचों की सीरीज का चौथा मैच खेला गया। वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तथा दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ इसी दिन टेस्ट खेला। ऐसा तो बहुत बार हुआ है जब एक ही दिन क्रिकेट में छह देश आपस में मैच खेल रहे हों। लेकिन इन तीनों मैचों में 28 सितंबर को जो सबसे बड़ा वाकया हुआ वह यह कि इस दिन इन तीनों मैचों में ओपनर रन आउट हुए। 
विज्ञापन

बेंगलुरु में रोहित शर्मा रन आउट हुए

3 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा विराट कोहली के साथ गलत तालमेल होने की वजह से बेंगलुरु में रन आउट हो गए। टीम इं‌डिया यह मैच 21 रन से हार गई। पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के ओपनर दिमु‌थ करुनारत्ने रन आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडिन मरकराम भी रन आउट हो गए। उन्होंने 97 रन बनाए। संयोग की बात यह रही कि तीनों ओपनर जमकर बल्लेबाजी कर रहे ‌थे। वह एक बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन भाग्य ने साथ नहीं दिया और वे रन आउट हो गए। 

रोहित और विराट नहीं बिठा पाए तालमेल

4 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
बेंगलुरु में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हमेशा की तरह तेज बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे थे। अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए। रोहित और विराट के बीच रन चुराने को लेकर तालमेल नहीं बैठ पाया तथा रोहित 55 गेंदों पर 65 रन ही बना सके। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के भी मारे।     पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए पहले दिन 4 विकेट पर 227 रन बनाए। ओपनर दिमुथ करुनारत्ने ने 93 रन बनाए। जब वह बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे कि कप्तान दिनेश चांदीमल के सा‌थ तालमेल नहीं बिठा पाए और रन आउट हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफ्रीका के ओपनर मरकराम भी रन आउट का हुए शिकार

5 of 5
बांग्लोदश टीम
दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडिन मरकराम बांग्लादेश के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करते हुए डीन एल्गर के साथ बड़ी साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे तभी 97 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर वह रन आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन खेल खतम होने तक 1 विकेट पर 298 रन बनाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें