फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम का 'गंभीर' बयान, कहा- शॉ की इस महान बल्लेबाज से तुलना करने से पहले दो बार सोचना

Thu, 11 Oct 2018 08:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौतम गंभीर और पृथ्वी शॉ
भारतीय टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने पृथ्वी शॉ की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों को इस खिलाड़ी की तुलना पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से करने से पहले दो बार सोचना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
वीरेंद्र सहवाग
गंभीर ने कहा कि जो भी पृथ्वी की तुलना सहवाग से कर रहा है, उसे तुलना करने से पहले दो बार सोचना चाहिए। आखिर में आपको किसी की तुलना किसी से नहीं करनी चाहिए। पृथ्वी ने अपना करियर अभी शुरू ही किया है। अभी उसे लंबा सफर तय करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
पृथ्वी शॉ
गंभीर ने आगे कहा कि मैं कभी भी तुलना में विश्वास नहीं करता। पृथ्वी ने राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में पदार्पण करते हुए शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी अलग प्रतिभा का खिलाड़ी है और सहवाग की अपनी विशेषता है। 

4 of 5
gautam gambhir
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि पृथ्वी ने अभी अपना करियर शुरू किया है, जबकि सहवाग जैसा खिलाड़ी 100 टेस्ट मैच खेल चुका है। निश्चित रूप से वह (पृथ्वी) प्रभावशाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पृथ्वी शॉ
बकौल गंभीर, 'वह काफी प्रतिभाशाली हैं और इसलिए वह खेल रहे हैं। सबसे अहम चीज है कि उन्होंने अपना टेस्ट करियर अच्छी तरह से शुरू किया है लेकिन, आगे उन्हें कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें