फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World cup 2019: टीम इंडिया के इन जांबाजों के बीच होगी वर्ल्ड कप में सिलेक्शन की जंग

Sun, 14 Apr 2019 03:27 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
अगले महीने शुरू हो रहे विश्व कप के लिए चयनकर्ता जब भारतीय टीम चुनने बैठेंगे तो दूसरा विकेटकीपर, चौथे नंबर का स्लॉट और अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत अहम मसले होंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिया था कि सिर्फ एक स्थान बचा है जबकि कोर टीम एक साल पहले ही तय हो गई थी।
 
विज्ञापन

2 of 6
team india
इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य लगभग तय है लेकिन टीम संयोजन पर विचार होगा। दूसरे विकेटकीपर के लिए युवा ऋषभ पंत का मुकाबला अनुभवी दिनेश कार्तिक से है। पंत अभी तक आईपीएल में 222 रन बना चुके हैं जबकि कार्तिक ने 93 रन बनाये हैं। पंत का पलड़ा भारी लग रहा है क्योंकि वह पहले से सातवें नंबर तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
विज्ञापन

विकेटकीपिंग में सुधार की गुंजाइश है लेकिन कार्तिक का पिछले एक साल का प्रदर्शन ऐसा नहीं है कि वह पुरजोर दावा पेश कर सके।  तीसरे सलामी बल्लेबाज के लिए के एल राहुल का भी दावा पुख्ता है जिसने आईपीएल में अभी तक 335 रन बना लिए हैं। वह तीसरे सलामी बल्लेबाज के अलावा दूसरे विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं।

4 of 6
kl rahul
राहुल को लेने पर चौथे नंबर के बल्लेबाज के रूप में अंबाती रायुडू के लिए जगह बन सकती है। नवंबर तक रायुडू चौथे नंबर के लिए कोहली और रवि शास्त्री की पहली पसंद थे लेकिन घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने का उनका फैसला और तेज गेंदबाजी के खिलाफ कमजोर तकनीक उनके खिलाफ गई।
विज्ञापन

5 of 6
vijay shankar
टीम प्रबंधन अगर विजय शंकर को चुनता है तो रायुडू के लिए दरवाजे बंद हो जाएंगे। इंग्लैंड की तेज पिचों पर चौथा अतिरिक्त तेज गेंदबाज चुनना भी आसान नहीं होगा। उमेश यादव लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं जबकि बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद में परिपक्वता की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया
संभावित टीम 
खिलाड़ी जिनका चयन लगभग तय है : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, के एल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर , कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें