फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: टेस्ट में बेस्ट ये पांच खिलाड़ी नहीं हैं टी-20 के लिए फिट

Mon, 29 Jan 2018 10:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mohammed shami
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा हो चुकी है। इस सीरीज में बाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज सुरेश रैना की लंबे समय के बाद टीम में वापसी हुई है। सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें द. अफ्रीका के खिलाफ टीम में शामिल किया गया है।

हालांकि टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसमें सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा भी कई ऐसे चेहरे हैं, जो बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद टी-20 स्क्वाड में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए।
Trending Videos
विज्ञापन

मोहम्मद शमी

2 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ओवरसीज में होने वाली टी-20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। शमी ने तीसरे टेस्ट की अंतिम पारी में भी 5 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था। इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

आर अश्विन

3 of 6
रविचंद्रन अश्विन
आईपीएल नीलामी में 7 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले रविचंद्रन अश्विन को भी द. अफ्रीका के खिलाफ टी-20 स्क्वाड से बाहर रखा गया है। टेस्ट सीरीज में भी उनका प्रदर्शन सम्मानजनक रहा था। इसके बावजूद वह टीम में जगह बनाने में नाकाम हो गए।

रविंद्र जडेजा

4 of 6
रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter
टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को चयनकर्ताओं ने एक बार फिर नजरअंदाज किया है। टेस्ट सीरीज के बाद उन्हें टी-20 स्क्वाड में भी जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन

युवराज सिंह

5 of 6
युवराज सिंह और रोहित शर्मा
टीम इंडिया के दिग्गज ऑल राउंडर युवराज सिंह का नाम भी इस टी-20 स्क्वाड में नहीं है। कम गेंदों में मैच को बदलने का दम रखने वाले इस होनहार खिलाड़ी को आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे

6 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : indian express
अजिंक्य रहाणे को टी-20 स्क्वाड में शामिल न किए जाने पर फैंस सबसे ज्यादा हैरान हैं। अंतिम टेस्ट में अपनी प्रतिभा का शानदार नमूना पेश करने वाले रहाणे का प्रदर्शन हमेशा से ही ओवरसीज में अच्छा रहा है। आईपीएल में मोटी रकम उठाने वाले रहाणे को भी टी-20 स्क्वाड में जगह नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें