फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल बाद भी कोई नहीं कर सका युवराज के इस बंपर रिकॉर्ड की बराबरी

Tue, 19 Sep 2017 04:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह
आज का दिन क्रिकेट के इतिहास में भारतीय फैंस के लिए काफी महत्व रखता है, क्योंकि आज से दस साल पहले आज ही के दिन टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने एक ओवर में 6 छक्के लगाकर सभी का दिल जीता था। उनके इस रिकॉर्ड की खासियत यह है कि एक दशक बाद भी अंतरराष्ट्रीय फटाफट क्रिकेट में और कोई बल्लेबाज इस कारनामे को दोहरा नहीं सका। टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते हुए भी युवराज की सिक्सर किंग की पहचान बनी हुई है। 
विज्ञापन

स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे

2 of 6
युवराज सिंह
युवराज ने साल 2007 इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे। इस मैच में उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 12 गेंदों पर हाफ सेंचुरी भी लगाई थी, जो कि टी-20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार हुआ है यह कारनामा

3 of 6
युवराज सिंह
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ए‌क ही ओवर में 6 लगातार छक्के लगाने का कारनामा करने वाले युवराज सिंह भारत के पहले और विश्व में दूसरे बल्लेबाज हैं। युवराज पहले ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होने एक तेज गेंदबाज के गेंद पर लगातार 6 छक्के लगाए।

18 साल में युवी ने खेली हैं बेहतरीन पारियां

4 of 6
युवराज सिंह
अपने 18 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में युवराज ने कई यादगार पारियां खेली हैं। लेकिन एक पारी जिसके लिए आप युवराज सिंह को हमेशा याद रखेंगे वह है पहले वर्ल्ड टी-20 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में लगाए गए छह छक्के। युवराज ने ब्राड को मैदान में चारों ओर छक्के मारे थे। 
विज्ञापन

युवी और धोनी ने अंतिम ओवरों में बोला था हमला

5 of 6
युवराज सिंह
भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की थी। ओपनर्स की तेज शुरुआत के बाद भारत का लक्ष्य बड़ा स्कोर चाहिए था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह ने आखिरी ओवरों में इंग्लैंड के खिलाफ जमकर हमला बोला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टी-20 में अब तक युवराज के नाम है यह रिकॉर्ड

6 of 6
युवराज सिंह
बता दें कि अभी तक टी-20 इंटरनेशनल मैचों में युवराज के अलावा कोई अन्‍य बल्‍लेबाज यह काम नहीं कर पाया है। वन डे में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने एक ओवर में छह छक्के मारने का रिकॉर्ड कायम किया है। ‌गिब्स ने 2007 के वन डे विश्व कप में यह कारनामा किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें