फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ ही नहीं ये 4 क्रिकेटर भी जल्द खटखटाएंगे टीम इंडिया का दरवाजा, कूट-कूट के भरा है टैलेंट

Thu, 18 Oct 2018 02:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prithvi and ishan
टीम इंडिया के युवा सितारे पृथ्वी शॉ की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री से खेल जगत में तहलका मच गया है। शॉ ने आते ही अपने डेब्यू टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 134 रन की शतकीय पारी खेलकर दिग्गजों को सकते में डाल दिया है। शॉ की तरह ऐसे कई और भी खिलाड़ी हैं जो अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज होने की प्रतीक्षा में हैं।

विज्ञापन

राहुल देसराज चहर

2 of 5
rahul chahar
टीम इंडिया के युवा गेंदबाज दीपक चहर के भाई राहुल चहर ने हाल ही में अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट किया है। आईपीएल के हालिया सीजन में राहुल को मुंबई इंडियंस ने 1.9 करोड़ रुपये खर्च कर अपने गुट में शामिल किया था। फिलहाल राहुल विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं।
 
विज्ञापन

शुभमन गिल

3 of 5
shubhman gill
अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले लीडिंग रन स्कोरर बल्लेबाज शुभमन गिल को विराट कोहली के तरह बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है। आईपीएल के हालिया सीजन में केकेआर ने उन्हें 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।

वरुण चक्रवर्ती

4 of 5
varun chakravarthy
तमिलनाडु प्रीमियर लीग में मदुराई पैंथर्स की तरफ से खुद को एक सीक्रेट हथियार तौर पर साबित करने वाले वरुण चक्रवती का नाम भी इस लिस्ट में है। विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में  इस शानदार स्पिन गेंदबाज ने 22 विकेट अपने नाम किए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इशान किशन

5 of 5
इशान किशन - फोटो : ipl
अंडर-19 विश्वकप (2016) में टीम इंडिया के कप्तान रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। हालांकि आईपीएल में वह गुजरात लॉयन्स और मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें