फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हो सकते हैं वर्ल्ड कप 2019 के 5 बेस्ट गेंदबाज, नाम सुनते ही बल्लेबाजों का सूख जाता है हलक

Sat, 20 Apr 2019 03:19 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
आगामी विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के अलावा सभी टीमों ने अपने स्क्वाड का एलान कर दिया है। चूंकि सभी को मालूम है कि यह विश्व कप बिना गेंदबाजों की मदद लिए नहीं जीता जा सकता। इसलिए सभी टीमों ने अपने दल में धाकड़ गेंदबाजों को तवज्जो दी है। आइए इसी कड़ी में जानते हैं कि आगामी वर्ल्ड कप में कौन से 5 बेस्ट गेंदबाज हो सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
बुमराह
टीम इंडिया के डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के किसी भी बल्लेबाजी अटैक को ध्वस्त करने की ताकत रखत हैं। 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला यह शातिर गेंदबाज भारत की विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
गेंदबाज कुलदीप यादव
इस मामले में टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव भी पीछे नहीं है। कुलदीप टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक का सबसे प्रमुख हथियार है। कुलदीप ने क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में अब तक काफी प्रभावित किया है। इंग्लैंड की सरजमीं पर अपनी कलाई के जादू से कुलदीप नया चमत्कार कर सकते हैं।

4 of 6
Kagiso Rabada
डेन स्टेन के जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को कागिसो रबाडा के रूप में नई रफ्तार मिली है। रबाडा ने लिमिटेड ओवर्स के क्रिकेट में टीम को बहुत ही कम समय में ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया है। वर्ल्ड कप से पहले रबाडा इंडियन टी-20 लीग में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाजी इंडियन टी-20 लीग में बेशक कुछ खास नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनकी रफ्तार से आज भी दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज घबराते हैं। वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड की पिचों पर ट्रेंट बोल्ट बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती देते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हसन अली - फोटो : bbc
पाकिस्तान से आने वाले तेज गेंदबाजों की मजबूती का लोहा इतिहास में पूरी दुनिया ने देखा है। आगामी विश्व कप में ऐसा एक और गेंदबाज टीम को जीत दिलाने मैदान पर उतर सकता है। इस गेंदबाज का नाम है हसन अली। हसल अली की पैनी यॉर्कर और धारदार स्विंग किसी भी बल्लेबाज को चित करने का दम रखती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें