फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीबी हार से बेहद निराश आंद्रे रसेल, अब अपनी ही टीम पर उठाए सवाल

Sat, 20 Apr 2019 03:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आंद्रे रसेल
कोलकाता के ईडन गार्डंस में शुक्रवार रात बैंगलोर के हाथों मिली 10 रन की करीबी हार से आंद्रे रसेल बेहद निराश है। मुकाबले से बाहर होने के बाद रसेल ने जिस तरह चौके-छक्के की बारिश की वह काबिल-ए-तारीफ है।
विज्ञापन

2 of 6
आंद्रे रसेल और नीतिश राणा - फोटो : अमर उजाला
बैंगलोर के हाथों 10 रन से मिली करीबी हार के बाद इस विस्फोटक बल्लेबाज ने आंद्रे रसेल ने कहा है कि बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा जाना चाहिए। रसेल ने मैच के बाद कहा, 'हमारे खिलाड़ियों ने काफी कोशिश की और मैच को उस स्थिति में ले आए जहां सिर्फ दो बड़े शॉट्स की बात थी। लेकिन हमें इससे काफी कुछ सीखना होगा।'
विज्ञापन

3 of 6
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं बहुत निराश हूं। हम बीच के ओवर्स में रनों को रोक पाने में असफल रहे, वहीं अगर हमने बैंगलोर की टीम को 200 के अंदर रोक दिया होता तो हम आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर पाने में सक्षम थे।' 

4 of 6
आंद्रे रसेल - फोटो : ipl
यह पूछे जाने पर कि क्या आपको लगता है कि ऐसी स्थिति में आपको नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना चाहिए, रसेल ने कहा, 'मेरा मानना है कि कभी-कभी आपको एक टीम के रूप में थोड़ा लचीला रुख अपनाना चाहिए।'
विज्ञापन

5 of 6
रसेल
उन्होंने कहा, 'टीम की स्थिति को देखते हुए मैं नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए मना नहीं करूंगा। मेरा मानना है कि बल्लेबाजी के लिए मेरे क्रीज पर रहने पर मुझे आउट करने के लिए विराट कोहली अपने सबसे अच्छे गेंदबाज को मोर्चे पर लगाएंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आंद्रे रसेल
बैंगलोर से मिले 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के लिए रसेल (65) ने नीतीश राणा (नाबाद 85) के साथ मिलकर मात्र 48 गेंदों पर ही 118 रन की साझेदारी कर डाली। लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें