फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 बल्लेबाजों पर भरोसा कर पछताए कप्तान कोहली, अंग्रेजों के सामने अहम मौके पर डाले हथियार

Sun, 05 Aug 2018 12:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 'विराट ब्रिगेड' शनिवार को 194 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 31 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। पहले टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के अलावा बाकी सभी बल्लेबाज सुपरफ्लॉप रहे।
 
विज्ञापन

मुरली विजय

2 of 6
मुरली विजय
इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में शतक जड़ने वाले शानदार ओपनर मुरली विजय पहल पारी में सिर्फ 20 रन ही बन सके। उन्हें सैम करन ने आउट किया। इसके बाद दूसरी पारी में 6 रन के स्कोर पर वह स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार हुए।
विज्ञापन

शिखर धवन

3 of 6
शिखर धवन
बाएं हाथ के धांसू बल्लेबाज शिखर धवन ने पहली पारी में टीम को सधी हुई शुरुआत जरूर दिलाई, लेकिन 26 रन के स्कोर पर उन्हें करन ने आउट कर दिया। इसके बाद दूसरे पारी में उन्हें 13 रन पर स्टुअर्ट ब्रॉड विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट करवाया।

केएल राहुल

4 of 6
dhawan rahul
टी-20 में जबर्दस्त फॉर्म में दिख रहे राहुल पहली पारी में सिर्फ 4 रन के स्कोर पर करन का शिकार बने। इसके बाद दूसरी पार में उन्हें बेन स्टोक्स ने 13 रन पर ढेर कर दिया।
विज्ञापन

अंजिक्य रहाणे

5 of 6
रहाणे
विदेशी पिचों पर बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर अजिंक्य रहाणे का नाम भी इस सुपरफ्लॉप लिस्ट में शामिल है। रहाणे पहली पारी में 15 के स्कोर पर स्टोक्स का शिकार बने, तो दूसरी पारी में उन्हें सिर्फ 2 रन के स्कोर पर करन ने आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक

6 of 6
दिनेश कार्तिक
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी दोनों ही पारियों में कप्तान विराट को नाराज किया। उन्हें पहली पारी में स्टोक्स ने बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। जबकि दूसरी पारी में उन्हें एंडरसन ने आउट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें