फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैम करन बचपन में ही खो चुके थे पिता, मां-भाई के दिए हौसले ने बनाया टीम इंडिया को हराने के लायक

Sun, 05 Aug 2018 10:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच बने ऑलराउंडर सैम करन खुशी के इस पल में अपने पिता को याद नहीं करना नहीं भूले जिसे उन्होंने कुछ वर्षों पहले खो दिया था। उनके पिता केविन जिम्बाब्वे के लिए 11 वनडे खेले थे। सैम ने कहा, मैं 12 साल था जब मैंने पिता को खो दिया था। वह बेहद मुश्किल दौर था लेकिन हमारा परिवार काफी मजबूत है। हम तीनों भाई एक-दूसरे के काफी नजदीक हैं।

अपने करियर में मां के योगदान को याद करते हुए सैम कहते हैं, 'हम भाईयों को क्रिकेट खेलने के लिए काफी समर्थन मिला, मां ने प्रोत्साहित किया। इस संघर्ष ने हमें एक इंसान के रूप में काफी मजबूत किया है।
विज्ञापन

2 of 4
सेम करन के पिता केविन
सैम के भाई टॉम ने पिछले साल इंग्लैंड के लिए टेस्ट पदार्पण किया। दोनों भाई सरे काउंटी से खेलते हैं। एक और छोटा भाई बेन भी क्रिकेटर है। टॉम तो आईपीएल में केकेआर का हिस्सा भी रहे हैं। 

सैम ने कहा कि हम घर के पीछे बने गार्डन में खेलते थे। तीनों भाइयों के बीच अच्छी प्रतियोगिता होती रही है। अपने दूसरे ही मैच में छाने वाले इस युवा ऑलराउंडर ने कहा कि मैं स्वाभाविक खेल में विश्वास रखता हूं। खेल में उतार-चढ़ाव आएंगे लेकिन मैं सीखने की प्रक्रिया जारी रखूंगा। स्टोक्स मेरे लिए प्रेरणा हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के जीत के नायक रहे युवा हरफनमौला सैम करन ने रविवार को मैच के बाद कहा कि उन्होंने विराट कोहली के पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेली गई पारी से सीख लेने की भी कोशिश की। 

करन ने कहा, 'इस समय इतनी तारीफ नहीं ले सकता हूं, ऐसा लग रहा है जैसे सपना देख रहा हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कोहली से यह सीखने की कोशिश कि की पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ कैसे खेलना है।'
विज्ञापन

4 of 4
करन ने पहली पारी में चार विकेट झटकने के बाद दूसरी पारी में 63 अहम रन बनाए जिससे इंग्लैंड चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दे सका। करन ने कहा, 'कल होटल में कुमार संगाकारा से मिला था। उन्होंने मुझे पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेलने के बारे में थोड़ा बताया था। मैं हर दिन सीखने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि ऐसे खिलाड़ियों के सामने टेस्ट क्रिकेट खेल रहा हूं जिनका खेल देखकर बड़ा हुआ हूं।'

भारत की दूसरी पारी में चार विकेट लेने वाले बेन स्टोक्स ने भी करन की तारीफ करते हुए उनकी 65 गेंद की पारी को मैच का टर्निेंग प्वाइंट बताया। स्टोक्स ने कहा, 'मुझे लगा की हम बड़ी बढ़त नहीं ले पा रहे है, लेकिन करन ने उन्हें खेल से बाहर कर दिया। उन्होंने इस उम्र में जैसी बल्लेबाजी की वह उसके करियर का टर्निंग प्वाइंट होगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें